मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर: पुलिस को देख नशा हुआ काफूर, 'Car O Bar अभियान' में पकड़े गए 61 लोगों का चालान

कानपुर: कानपुर नगर में शाम के समय सड़क पर शराब का शुरूर चढ़ने ही वाला था कि पुलिस ने सारा नशा ही उतार दिया। सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने एक बार फिर कार-ओ-ब…

कानपुर: पुलिस को देख नशा हुआ काफूर, 'Car O Bar अभियान' में पकड़े गए 61 लोगों का चालान
कानपुर: पुलिस को देख नशा हुआ काफूर, 'Car O Bar अभियान' में पकड़े गए 61 लोगों का चालान | फ़ोटो: TVL News

कानपुर:  कानपुर नगर में शाम के समय सड़क पर शराब का शुरूर चढ़ने ही वाला था कि पुलिस ने सारा नशा ही उतार दिया। सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने एक बार फिर कार-ओ-बार अभियान चलाया। शहर में चले अभियान में पुलिस ने 61 लोगों को पकड़ा। सभी को संबधित थानों में लाकर चालान किया गया। साथ ही दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ा गया।




गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिण ज़ोन में एडीसीपी साउथ डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में फजलगंज एवं नजीराबाद थाना क्षेत्रों में चार खंबा चौराहा, विजय नगर चौराहा, अशोकनगर, मरियमपुर स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों के ख़िलाफ़ कार-ओ- बार अभियान चलाया गया।
अभियान में बड़ी संख्या में वह लोग फंसे जो सड़क पर या फिर कर के अंदर शराब पीने के शौकीन थे। अभियानमें कुल 61 व्यक्तियों का धारा 34 पुलिस ऐक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। वहीं बुधवार को भी पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया गया था जिसमें 55 लोगों का चालान किया गया था।



यह है नियम

नियम के मुताबिक विदेशी शराब के ठेके पर केवल शराब खरीदी जा सकती है, जबकि बार में बैठकर पीने की सुविधा है। वहीं देशी शराब की दुकान पर बैठकर शराब पीने की सुविधा होती है। शराब खरीदकर घर के अंदर पिएं। सार्वजनिक रूप से आप शराब का सेवन नहीं कर सकते हैं।
शहर में काफी स्थानों में खुलेआम शराब पी जा रही है। एक बड़ा वर्ग सड़क किनारे कार के अंदर शराब पीने का आदी है। यह नियम विरुद्ध है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा अनवरत अभियान चलाया जाएगा।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।