● पहले शराब पिलाई फिर लोहे की राड से पीटकर मार डाला
● 15 दिन पहले भी हुआ था विवाद, दी थी जान से मारने की धमकी
● नौ जुलाई को चंदारी रेलवे स्टेशन रोड पर मिला था शव
● दिलीप की कंट्रोल की दकान में काम करता था दिलशाद
कानपुर: कानपुर में पति की गैरमौजूदगी में उसके घर जाना और पत्नी से फोन पर बात करना नागवार गुजरा और इससे गुस्साए दिलीप ने दिलशाद की हत्या कर दी। हत्या करने के पहले दिलीप ने दिलशाद को शराब भी पिलाई। पुलिस ने हत्यारे दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त राड को भी बरामद कर लिया है।
बीती नौ जुलाई को थाना चकेरी के चन्दारी रेलवे स्टेशन रोड पर एक अज्ञात शव मिला था। जिसकी पहचान दिलशाद अहमद निवासी नई बस्ती सुजातगंज थाना रेलबाजार के रूप में हुई थी।पुलिस ने इस संबध में नामजद अभियुक्त दिलीप सिंह निवासी श्यामनगर थाना चकेरी को टाटमिल चौराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद की है।
अभियुक्त दिलीप एक शातिर किस्म का व्यक्ति है। इसकी राशन कन्ट्रोल की दुकान बड़े चौराहे पर है। वही पर मृतक दिलशाद राशन तोलने का काम करता था, वही पर दोनो में दोस्ती हो गयी थी, फिर अभियुक्त दिलीप का दिलशान के घर आना जाना हो गया, दोनो लोग एक दूसरे के साथ बैठकर शराब भी पीते थे, दिलीप का दिलशाद की पत्नी से फोन पर बात होने लगी और उसकी अनुपस्थिति में भी घर आना जाना था, यह बात दिलशाद और उसके परिजन को पसन्द नही थी।
इसको लेकर 15 दिन पहले मृतक दिलशाद से अभियुक्त दिलीप का लड़ाई झगडा भी हुआ था, और आस पास के लोगों द्वारा बीच बचाव किया था, दिलीप ने दिलशाद को जान से मारने की धमकी दी थी। 08 जुलाई को दिलीप की दुकान पर दिलशाद गया वहां से दिलीप द्वारा पहले ही तय कर लिया गया था कि आज इसको रास्ते से हटा देना है, और शाम को उसको अपनी बाइक पर बैठाकर टाटमिल ठेका पर ले गया और फिर वहाँ दोनो ने मिलकर शराब पी और उसके बाद दिलीप दिलशाद को लेकर चन्दारी रेलवे स्टेशन की ओर ले गया और वहाँ पर लोहे की राड से सिर पर कई वार करके हत्या कर दी। लोहे की राड एक अदद (आला कत्ल) मोटर साईकिल हीरो हाण्डा सीडी डॉन बरामद|