कानपुर: अग्निपथ योजना पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि,''मैं युवाओं को कहूंगा कि भ्रमित ना हों। एक आदमी को सेना में लेना था लेकिन हमने 3 लोग एडिशनल लिए हैं। ये 3 लोग चार साल में 10वीं पास जब सेना की ट्रेनिंग लेंगे तो पैरामिलिट्री में भी 10% का रिजर्वेशन दिया गया है| राज्य पुलिस में भी उनकी नियुक्ति की जाएगी। कन्फ्यूजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है और युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है|
गौर हो कि,''केन्द्र सरकार द्वारा घोषित 'अग्निपथ' योजना के विरोध में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश- बिहार समेत देश के 17-18 राज्यों में अग्निपथ के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन तेज हो रहे हैं| 'अग्निपथ' स्कीम के खिलाफ विरोध में कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया है। बिहार में सबसे ज्यादा हिंसा- बवाल देखने को मिल रहा है।
इस बीच, पूर्व मध्य रेलवे का कहना है कि पूर्व मध्य क्षेत्र में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी|' अग्निपथ' योजना के विरोध में बिहार में सबसे ज्यादा हिंसा हुई है| यहां गुस्साई भीड़ ने दर्जनों ट्रेनों में आग लगा दी और कई शहरों और कस्बों में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया|रेलवे के अनुसार, रेलवे संपत्तियों की तोड़फोड़ से अकेले बिहार में ₹200 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ |
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 14 जून, 2022 को युवाओं के लिए 'अग्निपथ' योजना लॉन्च की है, जिसके तहत 4 साल के लिए थल सेना, नौसेना और वायुसेना में जवानों की भर्ती की जाएगी। इस योजना के लॉन्च होने के बाद से ही पूरे देश के युवाओं में गुस्सा फैल गया है। युवा सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक जमकर हंगामा कर रहे हैं।