मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर: छींटाकशी से आजिज आकर आकाश ने की थी भैय्यालाल की हत्या, झाड़ियों में फेंका था शव; रामा कॉलेज में झाडू लगाने का कार्य करता था मृतक

●उधारी के पैसे लेने आया था तब पुलिस ने आकाश को दबोचा ● मंगलवार की रात को थी नशेबाजी के बाद भैय्यालाल की हत्या ● ईंट से कुचलकर हत्या करने के बाद झाड़ियों में फेंका था शव● रामा मेडिकल कॉलेज में झाडू लग…

कानपुर: छींटाकशी से आजिज आकर आकाश ने की थी भैय्यालाल की हत्या, झाड़ियों में फेंका था शव; रामा कॉलेज में झाडू लगाने का कार्य करता था मृतक
कानपुर: छींटाकशी से आजिज आकर आकाश ने की थी भैय्यालाल की हत्या, झाड़ियों में फेंका था शव; रामा कॉलेज में झाडू लगाने का कार्य करता था मृतक | फ़ोटो: TVL News

●उधारी के पैसे लेने आया था तब पुलिस ने आकाश को दबोचा 

 मंगलवार की रात को थी नशेबाजी के बाद भैय्यालाल की हत्या 

● ईंट से कुचलकर हत्या करने के बाद झाड़ियों में फेंका था शव

● रामा मेडिकल कॉलेज में झाडू लगाने का कार्य करता था मृतक

कानपुर:  छींटाकशी से आजिज आकर पास के हास्टल में बर्तन धोने वाले आकाश ने रामा मेडिकल कालेज में झाडू लगाने वाले भैय्यालाल की नशेबाजी के बाद ईंट से कुचलकर हत्याकर दी थी। वेस्ट जोन के थाना बिठूर पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के अंदर मामले का राज फास कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।



फोन खुला तो हुई पहचान

घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार दिनांक 01.02.2023 को प्रातः 9:00 बजे मंधना चौकी क्षेत्र में स्टेट बैंक के सामने खाली मैदान में झाड़ियों के बीच सिर कुचला हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना बिठूर पुलिस डॉग स्क्वाड व फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव के पास एक मोबाइल बरामद हुआ जब उसे आन किया गया तो उस पर आ फोन बेबी पुत्री स्वर्गीय रामसनेही निवासी रामनगर बिठूर का होना बताया और उक्त मोबाइल अपने भाई का होना बताया।


बहन की तहरीर पर हुआ मुकदमा

इसके आधार पर मृतक की पहचान भैयालाल पुत्र स्वर्गीय राम स्नेही उम्र 25 वर्ष मूलनिवासी सडुवापुर, मानीमऊ थाना कोतवाली जनपद कन्नौज के रूप में हुई, जो रामा मेडिकल कॉलेज में झाडू लगाने का कार्य करता था। जिसके पिता की मृत्यु 5 वर्ष पूर्व हो चुकी थी । मृतक, विधवा मां तथा चार भाई दो बहन के साथ किराए के मकान पर ग्राम रामनगर मंधना थाना बिठूर कानपुर नगर में रहता था। मृतक भैयालाल परिवार में सबसे बड़ा था। मृतक की बहन बेबी द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर तत्काल थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 30/23 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।


आकाश के साथ अंतिम बार देखा गया था

रामा मेडिकल कॉलेज जाकर मृतक भैयालाल के बारे में जानकारी की गई तथा मृतक के साथियों से भी वार्ता कर जानकारी की गई तो दिनांक 31 जनवरी की शाम को आकाश पुत्र अशोक निवासी बगदौदी बांगर, मंधना थाना बिठूर कानपुर नगर के साथ मृतक को अंतिम बार देखा गया। संदिग्ध आरोपी आकाश उपरोक्त की तलाश घर जाकर किया गया तो पता चला परिवार सुबह ही कहीं निकल गया है। पुलिस ने उसे मंधना स्टेशन के सामने गिरफ्तार किया। वह मां बॉयज हॉस्टल में अपना बकाया पैसा लेने आया था।


आकाश बोला छींटाकशी करता था रोजाना

पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि वह रामा मेडिकल के गेट पर स्थित मां बॉयज हॉस्टल में बर्तन साफ करता है मृतक और आकाश की आपस में दोस्ती थी जो ड्यूटी के बाद एक साथ शराब व अन्य नशा करते थे । नशे में होने के बाद मृतक भैयालाल अकसर बुली(bully) करता था। दिनांक 31 जनवरी 2023 को शाम 5:00 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोनों आपस में मिलकर मंधना देसी शराब ठेका से शराब लेकर स्टेट बैंक के सामने खाली पड़े मैदान में एकांत में बैठकर पी रहे थे। पीने के ही दौरान आपसी बातचीत बढ़ गई जिस पर मृतक भैयालाल ने तमाचा मार दिया जिस पर आरोपी आकाश द्वारा मौके पर पड़ी ईंट से प्रहार किया गया, जब भैयालाल मौके पर गिर गया तो आकाश द्वारा ईट से सिर पर कई प्रहार किए गए जिससे उसकी मृत्यु हो गई आरोपी तुरंत मौके से भाग गया।


नाम पता अभियुक्त: आकाश पुत्र अशोक उम्र 20 वर्ष निवासी बगदौदी बांगर, मंधना थाना बिठूर कानपुर नगर





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।