कानपुर: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,"कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी जी की सदस्यता छीन ली गई, मैं याद दिलाना चाहता हूं कि सबसे पहले यदि किसी की सदस्यता छीनी गई तो वह आदरणीय आजम खान साहब की छीनी गई।" -
अखिलेश यादव ने कहा कि,"क्षेत्रीय दल अपनी जगह बहुत मजबूत हैं , बहुत सारे क्षेत्रीय दल ऐसे भी हैं जो सत्ता में हैं। इसलिए कांग्रेस को बीजेपी से लड़ने के लिए क्षेत्रीय दलों की मदद करनी चाहिए।"
यादव ने कहा,"बीजेपी के लोग कहते हैं कि अब केवल 4 परसेंट है बेरोजगारी दर, इसका मतलब यह है कि 100 में केवल 4 लोग बेरोजगार हैं। जितने बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है आप कल्पना नहीं कर सकते।"
अखिलेश यादव ने कहा कि,"यह हमारी आने वाली पीढ़ी के साथ साजिश हो रही है। जितनी भी पढ़ाई की संस्था है इनमें हमारे आपके बच्चे नहीं जा सकते, और जो प्राइवेट संस्थाएं है उनमें हम फीस नहीं दे पाएंगे।" उन्होंने कहा,"अभी तक का सबसे भ्रष्ट कोई वाइस चांसलर आया है तो यही आया है जिसको भारतीय जनता पार्टी की पूरी सरकार मिलकर के बचा रही है।"
उन्होंने कहा,"सदन में मैंने मांग की कि टॉप टेन माफिया की सूची जारी कर दो, अभी तक सूची जारी नहीं की भारतीय जनता पार्टी ने। जब भी सूची जारी होगी उसमें सबसे ज्यादा भाजपा के लोग होंगे।"