कानपुर: कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमला| चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर 60 वर्षीय बुजुर्ग ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में 3 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। मामला चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर सी ब्लॉक का है, जहां सी ब्लॉक के रहने वाले राजकुमार दुबे ने बहू से विवाद के बाद पत्नी और बहू-बेटे को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद राजकुमार दुबे (60) ने बहू -बेटे को आग लगाकर फूंकने की धमकी देने लगे। घबराए परिजनों ने मामले की जानकारी चकेरी थाने की पुलिस को दी।
पुलिस के पहुंचते ही बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। छर्रे लगने से एक दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से गोली मारने वाले राजकुमार दुबे को दबोच लिया। उसकी बंदूक भी कब्जे में ले ली है।
श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी राजकुमार दुबे शेयर मार्केट का काम करते हैं। वह घर में अपनी पत्नी किरन दुबे, बड़े बेटे सिद्धार्थ, बहू भावना और दिव्यांग बेटी चांदनी के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा राहुल और बहू जॉय श्री अलग रहते हैं। रविवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी और बहू से विवाद हो गया।
विवाद के बाद राजकुमार दुबे ने परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद जिंदा फूंकने की धमकी देने लगा। चकेरी थाने की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। पुलिस को देखते ही बुजुर्ग ने सीधे ताबड़तोड़ जीप पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दरोगा विनीत त्यागी के हाथ में गोली लग गई। जबकि दो सिपाही छर्रे लगने से घायल हो गए।
पूर्वी कानपुर के DCP प्रमोद कुमार ने बताया,;;राजकुमार दूबे का अपने बहू बेटे से विवाद की सूचना पुलिस को मिली। जैसे ही पुलिस आई उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 30-40 बार फायरिंग की गई। पुलिस उन्हें समझा कर अपने साथ ले गई। इनका मेडिकल कराया गया। इनका मानसिक इलाज चल रहा था|