मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फर्जी पासपोर्ट मामले में दूसरा आरोपी भी दबोचा, एक को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल

कानपुर: शैक्षिक प्रमाणपत्रों में फेरबदल करके उनके फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने दूसरे अभियुक्त को भी दबोच लिया है। यह दोनों अभियुक्त अब तक बड़ी संख्या में लोगों के पासपोर्ट तैयार करके उन…

फर्जी पासपोर्ट मामले में दूसरा आरोपी भी दबोचा, एक को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल
फर्जी पासपोर्ट मामले में दूसरा आरोपी भी दबोचा, एक को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: शैक्षिक प्रमाणपत्रों में फेरबदल करके उनके फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने दूसरे अभियुक्त को भी दबोच लिया है। यह दोनों अभियुक्त अब तक बड़ी संख्या में लोगों के पासपोर्ट तैयार करके उन्हें विदेश भेज चुके हैं। 



पकड़े गये अभि0 की पहचान मुजाहिर उर्फ दानिश पुत्र स्व0 मो0 मुनाजीर नि0 थाना चमनगंज को सुबह 06.10 बजे कायस्थाना चौराहा साईकिल मार्किट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 मोहम्मद मुजाहिर उर्फ दानिश से पूछतांछ करने पर उसने बताया कि मेरी अशोकनगर में पिछले 10 से 12 सालों से दानिश टर एंड ट्रेवल्स की दकान है जिस पर मैं कंप्यूटर संबंधी काम करता था। 



वसीम अली पहले मेरी ही दुकान पर कार्य करता था। हम दोनो लोग मिलकर काम करते थे और मैंने और वसीम ने मिलकर पासपोर्ट ऑनलाइन बनवाने का कार्य करने लगे। उसके बाद सन 2017 मे वसीम अली ने अलग होकर अपनी दुकान चमनगंज में खोली। जहां वह पासपोर्ट अप्लाई करता था तथा मैं अशोकनगर में ही अपनी दुकान चलाता था। हम दोनों एक दूसरे से मिलकर काम करते थे।



सऊदी अरब या अन्य देशो मे जाने वालों को हाई स्कूल पास होना पड़ता है अनपढ़ आदमियों के पासपोर्ट में ईसीएनआर चेक रिक्वायर्ड लिखाता है तथा हाई स्कूल पास व्यक्तियों के पासपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं आता तथा उनको अच्छी नौकरी मिल जाती है|  हम लोग फर्जी मार्कशीट तैयार कर पासपोर्ट बनवा देते हैं जिससे उन लोगो के विदेशो मे अच्छी नौकरी मिल जाती है|




 वसीम और मैं यह काम पिछले चार-पांच सालों से कर रहे हैं।  अभियुक्त  के पास से एक सीपीयू व एक मोबाइल रंग काला APPLE iPhone बरामद हुआ। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।