मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नवनीत राणा और रवि राणा से मुलाकात के बाद खार पुलिस स्टेशन के बाहर भाजपा नेता किरीट सोमैया की कार पर हमला, गाड़ी के शीशे टूटे; बांद्रा पुलिस में शिवसैनिकों पर केस दर्ज

मुंबई: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को खार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। दोनों के खिलाफ अपने बयानों से धर्म, जाति के आधार पर विद्वेष फैलाने का आरोप है| इसके बाद देर रात…

नवनीत राणा और रवि राणा से मुलाकात के बाद खार पुलिस स्टेशन के बाहर भाजपा नेता किरीट सोमैया की कार पर हमला, गाड़ी के शीशे टूटे; बांद्रा पुलिस में शिवसैनिकों पर केस दर्ज
नवनीत राणा और रवि राणा से मुलाकात के बाद खार पुलिस स्टेशन के बाहर भाजपा नेता किरीट सोमैया की कार पर हमला, गाड़ी के शीशे टूटे; बांद्रा पुलिस में शिवसैनिकों पर केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को खार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। दोनों के खिलाफ अपने बयानों से धर्म, जाति के आधार पर विद्वेष फैलाने का आरोप है| इसके बाद देर रात दोनों से भाजपा नेता किरीट सोमैया ने खार पुलिस स्टेशन में नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा से मुलाकात की है|



 नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा से मुलाकात कर देर रात खार थाने से निकलने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट कर बताया, ''शिवसेना के गुंडों ने खार थाने पर भारी पथराव किया। मेरी गाड़ी के शीशे टूटे और मैं घायल हुआ।''



इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा अपने ऊपर कथित तौर पर हुए हमले के बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है| उधर,''महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर पार्टी नेता किरीट सोमैया पर कथित हमले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



सोमैया बोले- पुलिस की निगरानी में हुआ हमला

किरीट सोमैया ने दावा किया है कि उन्हें चोट आई हैं और वह बांद्रा पुलिस स्टेशन केस दर्ज करवाने के लिए जा रहे हैं। किरीट ने कहा- 'सीएम उद्धव ठाकरे के गुंडा लोगो को पुलिस ने खार पुलिस स्टेशन पर इक्कट्ठा होने दिया। मैं बाहर निकला तब इन गुंडों ने पत्थरबाजी की है। कार के शीशे टूटे जो मेरे शरीर पर लगे। पुलिस की निगरानी में यह हमला हुआ है।' किरीट ने आगे कहा- यह यह तीसरी बार है जब उद्धव ठाकरे के गुंडों ने मुझे मारने का प्रयास किया है। पहली वाशिम में दूसरी बार पुणे में और तीसरी बार खार पुलिस स्टेशन के सामने।



किरीट सोमैया ने पुलिस कमिश्नर पर उठाया सवाल

किरीट ने कहा- मैं स्तब्ध हूं, खार थाने के परिसर में 50 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में शिवसेना के 100 गुंडों ने मुझ पर पथराव किया, मुझे मारना चाहते थे। पुलिस कमिश्नर क्या कर रहे हैं? कितने माफिया सेना के गुंडों को थाने में जमा होने दिया? सोमैया बोले- मैं घायल हूं, मैं अपनी कार में बैठा हूं। जब तक पुलिस अधिकारियों और माफिया सेना गुंडों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, मैं बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपनी कार में रहूंगा।



https://www.thevirallines.net/india-news-people-of-same-ideology-getting-bail-said-sanjay-raut-on-rejection-of-nawab-maliks-petition 



देवेंद्र फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था का पतन

पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-यह मुंबई और महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति का सबसे बड़ा पतन है। खार पुलिस स्टेशन के सामने और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गुंडों ने भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमला किया। यह यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। हम सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।



https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-navneet-rana-filed-complaint-against-cm-thackeray-anil-parab-sanjay-raut-and-700-people  



रविवार को कोर्ट में राणा दंपती की पेशी

राणा दंपत्ति के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 ए (धर्म, जाति या भाषा के आधार पर 2 समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को दोनों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया जाएगा।



राणा दंपत्ति ने आज मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके बाद नवनीत राणा की बिल्डिंग के नीचे भारी संख्या में शिवसैनिक सुबह से ही डटे रहे। दिनभर चले हंगामे के बाद देर शाम पुलिस ने राणा दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई से खुश शिवसैनिकों ने उनके घर के सामने पटाखे फोड़े और जश्न मनाया।


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-security-tightened-outside-uddhav-thackerays-residence-after-announcement-of-ravi-rana-and-navneet-rana 



नवनीत राणा ने कहा कि उन्हें और उनके पति को जबरदस्ती पुलिस स्टेशन लाया गया है। मैं सांसद हूं और मेरे पति विधायक हैं। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी से मदद की गुहार लगाई है। इसके बाद बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया रात करीब 10 बजे राणा दंपति से मिलने पुलिस स्टेशन पहुंचे।


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-amravati-mp-navneet-rana-and-her-husband-ravi-rana-arrested-after-clash-over-hanuman-chalisa 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।