मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: व्यापारिक पार्टनर को फंसाने के लिए खुद पर कराया हमला

●लेनदेन के विवाद में व्यापारिक पार्टनर को फंसाने का आरोप ●पुलिस व फॉरेंसिक टीम की जांच में हुआ घटना का खुलासाकानपुर: बाबूपुरवा के बगाही में शनिवार रात फायरिंग और चाकू से हमला कर भाग जाने के मामले में…

उत्तर प्रदेश: व्यापारिक पार्टनर को फंसाने के लिए खुद पर कराया हमला
उत्तर प्रदेश: व्यापारिक पार्टनर को फंसाने के लिए खुद पर कराया हमला | फ़ोटो: TVL News

●लेनदेन के विवाद में व्यापारिक पार्टनर को फंसाने का आरोप 

●पुलिस व फॉरेंसिक टीम की जांच में हुआ घटना का खुलासा

कानपुर: बाबूपुरवा के बगाही में शनिवार रात फायरिंग और चाकू से हमला कर भाग जाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पूरे मामले में पीड़ित ही आरोपित निकला। पैसों के लेनदेन के विवाद में अपने व्यापारिक पार्टनर को फंसाने के लिए दो मित्रों के साथ मिलकर स्वयं पर वार किया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की विस्तार से जांच की तो घटना का खुलासा हुआ। 



आवास विकास हंसपुरम निवासी विपिन नागर ऑटो पार्ट्स का व्यापार करता है। बगाही के बाबाकुटी में उसकी दुकान है। उसका व्यापारिक पार्टनर यशोदानगर निवासी धर्मपाल से दो लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, विपिन ने रुपये न देने के लिए अपने साथी विरेंद्र सोनकर और अमर सिंह उर्फ मामा के साथ मिल कर धर्मपाल को फंसाने का प्लान बनाया। 



जांच में निकला सच 

विपिन का साथी अमर सिंह उर्फ मामा धर्ममपाल को आयुर्वेदिक दवा दिलवाने के लिए पंद्रह दिन से फोन कर रहा था। धर्मपाल समय न होने की बात कह टाल रहा था। शनिवार को धर्मपाल मंजू श्री टाकीज के पास दवा लेने पहुंचा। पीछे से विपिन, अपने साथी विरेंद्र सोनकर, और विजय कुमार के साथ पहुंच गया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे शराब पिलाई। इसके बाद बाबाकुटी चौराहे के कमरे में लाकर विपिन ने धर्मपाल और साथियों के साथ मिलकर शराब पी। थोड़ी देर बाद विपिन अंदर गया और खुद को लहूलुहान कर लाया। ये देख धर्मपाल डर गया। इसके बाद तमंचे से फायरिंग कर दी। तो धर्मपाल भाग निकला। 



विपिन ने बताया कि उसके ऊपर धर्मपाल और उसके साथी संजय भास्कर ने हमला किया है। जब संजय भास्कर की लोकेशन तलाशी गई तो प्रयागराज मिली। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को कमरे के अंदर तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले तो पुलिस को कहानी मनगढंत लगी। इसके बाद साथी विजय चौहान से पूछताछ शुरु की तो वह टूट गया। विपिन नागर ने स्वयं पर हमला किया था। 



विपिन और उसके साथियों पर आर्स एक्ट, षड़यंत्र रचना, आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के क्रम में विपिन कुमार नागर के विरूद्ध धारा 193,195, 203,211 व 120बी भादवि व 3/25 आर्स एक्ट , 4/25 आर्स एक्ट में तरमीम कर हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।