मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: मिनी बस चुराकर भाग रहा शातिर दबोचा

कानपुर: मिनी बस चुराकर भाग रहे शातिर को थाना पनकी पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान एक अभियुक्त मौका पाकर भाग निकला। शातिर के पास से चुराई गई बस भी बरामद हो गई है। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस दबिश दे…

यूपी: मिनी बस चुराकर भाग रहा शातिर दबोचा
यूपी: मिनी बस चुराकर भाग रहा शातिर दबोचा | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: मिनी बस चुराकर भाग रहे शातिर को थाना पनकी पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान एक अभियुक्त मौका पाकर भाग निकला। शातिर के पास से चुराई गई बस भी बरामद हो गई है। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।



शनिवार, 25 सितंबर, 2022 को नौबस्ता थाना क्षेत्र से एक बस चोरी करके कानपुर देहात की तरफ लेकर भागने की सूचना पर एक्शन मोड में आई पुलिस ने नौबस्ता की तरफ से आने वाली सड़क पर चेकिंग लगा दी। थोड़ी देर बाद एक मिनी AC बस एल0एम0एल0 चौराहे की तरफ आती दिखाई दी तो पुलिस को चेकिंग करता देख मिनी बस पीछे मोडकर फैक्ट्री की तरफ भागने लगा। 



पुलिस ने मिनी बस को घेरकर रोक लिया। बस में दो व्यक्ति सवार थे एक चालक वाली सीट पर बैठा था तथा दूसरा कंडक्टर वाली सीट पर बैठा था तभी एक व्यक्ति बस का गेट खोलकर एल0एम0एल फैक्ट्री की तरफ भाग गया तथा चालक को मौके पर ही पकड लिया गया।



 पकड़े गये अभियुक्त की पहचान पंकज यादव पुत्र श्याम किशोर यादव उर्फ मुनीम यादव उर्फ मुन्नू नि0- 43 गहाखेडा मिर्जापुर अजगांव थाना औरास जिला उन्नाव के रूप में हुई। 



पूछताछ में पंकज ने बताया कि तथा यह मिनी AC बस दोनो अभियुक्तगण ने यशोदा नगर नौबस्ता थाना क्षेत्र हनुमन्त बिहार से चोरी करके बर्रा बाईपास के पास आड में खडी करके छुपा दिया था ,जिसे आज बेचने के लिये नेपाल जा रहे थे। 



अभियुक्त पर अलग-अलग जनपदों में भी आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। उनके कब्जे से एक अदद मिनी बस नं UP90 T 6442 बरामद हुआ बरामद माल व मुल्जिम के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 421/2022 धारा 41/102 CRPC व 411 IPC पंजीकृत किया गया।



गिरफ्तार अभियुक्त: पंकज यादव (उम्र करीब 34 वर्ष)  पुत्र श्याम किशोर यादव उर्फ मुनीम यादव उर्फ मुन्नू नि0- 43 गहाखेडा मिर्जापुर अजगांव थाना औरास जिला उन्नाव 


भागा हुआ अभियुक्त: नीरज शर्मा पुत्र देवेन्द्र कुमार नि0- मैथा स्टेशन के पास थाना शिवली कानपुर देहात





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।