कानपुर: देशी शराब ठेका नयापुरवा बाबूपुरवा में अज्ञात अभियुक्तों द्वारा तमंचा लहराते हुए फायर करना व भाग जाने की घटना में थाना बाबूपुरवा पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचे के साथ दबोच लिया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मंगलवार रात हुई घटना के सम्बंध में पुलिस ने मु0अ0सं0 141/2022 धारा 307 भादवि0 बनाम 03 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया था। इसके बाद से पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने एक अभियुक्त विकास वर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण वर्मा निवासी 5/4 दस दुकान बाबूपुरवा कालोनी थाना बाबूपुरवा कानपुर नगर उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त विकास वर्मा के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 खोखा 315 बोर व 13000 रूपये बरामद हुए। पुलिस ने उसे देशी शराब ठेका नया पुरवा थाना बाबूपुरवा के सामने खड़े ट्रको के पास गिरफ्तार किया।
अभियुक्त गणों पर पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 141/2022 धारा 307 भादवि0 थाना बाबूपुरवा कानपुर नगर
2. मु0अ0सं0 142/2022 धारा 3/25 आर्स एक्ट थाना बाबूपुरवा कानपुर नगर