●थाना नजीराबाद क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई थी हत्या
●सूनसान सड़क पर डंडे से युवक को पीटता रहा हत्यारा
●पास में लगे सीसीटीवी कैमरे ने खोल दी पूरी वारदात
●सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
●वीडियो में दिख रही हत्यारे की पत्नी कर रही हत्या के लिए प्रेरित
● कुछ दिन पहले बर्तन चुराने को लेकर हुआ था दोनों में विवाद
कानपुर: बर्तन और सामान चोरी के आरोप में हुए विवाद का खामियाजा एक युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। जिससे विवाद हुआ था उसने मौका पाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पास में खड़ी हत्यारे की पत्नी ने पति को रोकने व समझाने की जगह पिटाई के लिये प्रेरित करती रही।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना के आधार पर हत्यारे युवक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ करके अग्रिम विधिक कारवाई की जा रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक 05.9 2022 को थाना नजीराबाद अंतर्गत चौकी आर0के0 नगर में रात्रि करीब 10:45 पर सूचना मिली की एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। इस सूचना पर SHO नजीराबाद तत्काल मौके पर पहुंचे। तो वहां देखा कि चोट खाया व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था।
मृत युवक की पहचान बलबीर पुत्र स्व0 जानकी प्रसाद निवासी 107/263 टूटी रेलवे लाइन, रामबाग बजरिया थाना बजरिया के रूप में हुई। जो कि कूड़ा बीनने का काम करता था।
मृतक की मां श्रीमती प्रेमा देवी की तहरीर पर अभियुक्त अंकूर जमादार उर्फ बाला के विरुद्ध तहरीर दी गई। जिस पर थाना नजीराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 156/22 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दो टीमों का गठन किया गया है परिणाम स्वरूप अभियुक्त अंकुर उर्फ बाला तथा उसकी पत्नी शालू को थाना रेलबाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
घटना के संबंध में घटना होते हुए सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुई है। पूछताछ में अंकुर उर्फ बाला ने बताया कि बलवीर जो कि कूडा कबाड बिनने का काम करता था वह कुछ दिन पहले उसके बर्तन व सामान लेकर चला गया था और बेंच दिया था। इसी बात को लेकर वह रंजिश मान बैठा था, सोमवार देर रात जब मौका मिला तो उस पर डंडे से हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई। पुलिस दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है।