मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बैंक से निकलते ही लोगो को लूटने वाला गिरफ्तार: बैंक के अंदर खड़े होकर लोगों के ऊपर रखता था नजर, जो ज्यादा पैसे लेकर निकलता उसके पीछे लग जाता था शातिर

● थाना हनुमंत विहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता ●थाना नौबस्ता, हनुमंत विहार और बिधनू में कर चुका लूट ● बैंक के अंदर खड़े होकर लोगों के ऊपर रखता था नजर ● जो ज्यादा पैसे लेकर निकलता उसके पीछे लग जाता था श…

बैंक से निकलते ही लोगो को लूटने वाला गिरफ्तार: बैंक के अंदर खड़े होकर लोगों के ऊपर रखता था नजर, जो ज्यादा पैसे लेकर निकलता उसके पीछे लग जाता था शातिर
बैंक से निकलते ही लोगो को लूटने वाला गिरफ्तार: बैंक के अंदर खड़े होकर लोगों के ऊपर रखता था नजर, जो ज्यादा पैसे लेकर निकलता उसके पीछे लग जाता था शातिर | फ़ोटो: TVL News

● थाना हनुमंत विहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता 

●थाना नौबस्ता, हनुमंत विहार और बिधनू में कर चुका लूट 

● बैंक के अंदर खड़े होकर लोगों के ऊपर रखता था नजर 

● जो ज्यादा पैसे लेकर निकलता उसके पीछे लग जाता था शातिर 

● अधिकांश महिलाएं होती थीं शातिर लुटेरे के टारगेट पर 


कानपुर:  बैकों के अंदर से ही लोगों की रेकी करके बाहर निकलते ही उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को थाना हनुमंत विहार पुलिस ने दबोच लिया है। शातिर लुटेरा लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट की वारदातों को अंजाम देता था। पूछताछ में लुटेरे ने नौबस्ता, बिधनू और हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में लूट की वारदाते कबूल की हैं। पुलिस लूट की अन्य घटना के संबध में अभियुक्त से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कारवाई कर रही है। 



मंगलवार सुबह शिवाजी पुलिया के पास अण्डर पास से एक अभियुक्त मो0 सोहेल पुत्र मो0 रफीक निवासी 96 A पनकी कटरा थाना पनकी कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से लूट के कुल 53110/- रुपये व एक अदद मोवाइल फोन व एक अदद पासबुक व एक अदद लेडीज पर्स व घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटर साइकिल सफेद रंग नं0- UP 78 CP 6897 चेचिस नं0 MD634KE66B2N77089 व एक अदद स्कूटी टीवीएस कम्पनी नं. UP 78 CU 8829 सफेद लाल रंग बरामद हुई।



इस प्रकार करता था वारदात

अभियुक्त पैसे की आवश्यकता पड़ने पर अपने घर से दूर के क्षेत्रों में स्थित बैंकों में जाकर बैठता था और बैंक के अंदर पैसे का लेन-देन करने आने वाले बुजुर्गों एवं विशेषकर महिलाओं पर नजर रखता था, जब महिलाएं बैंक से पैसा निकाल कर अपने हैण्ड बैग में रखकर सड़क पर निकलती थीं तो यह अभियुक्त पीछे से मोटरसाइकिल से आकर अचानक झपट्टा मारकर बैग छीन लेता था और सीधे अपने घर चला जाता था। 



अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह जरूरत के अतिरिक्त लूट का पैसा अपने बैंक खाते में जमा कर देता था और आवश्यकतानुसार धीरे-धीरे उसमें से निकाल कर खर्च करता था और उस पैसे से जुआ भी खेलता था। अभियुक्त अकेला ही घटनाओं को अंजाम देता था



बरामदगी: 

●मु.अ.स. 85/2022 धारा 392/411 भादवि0 थाना हनुमंत विहार कमिश्नरेट कानपुर से सम्बन्धित लूट के 45110/- रुपये व एक अदद मोवाइल व एक अदद पासबुक व एक अदद लेडीज पर्स।

●अभियुक्त के बैंक ऑफ इण्डिया खाता सं0-733910110002869 में मु.अ.स. 85/2022 धारा 392/411 भादवि0 थाना हनुमंत विहार कमिश्नरेट कानपुर नगर से सम्बन्धित लूट के करीब 45000/- रुपये। 

●मु.अ.स. 579/2022 धारा 392 भादवि० थाना नौबस्ता कमिश्नरेट कानपुर से सम्बन्धित लूट के 4000/- रुपये। 

●मु.अ.स. 289/2022 धारा 392 भादवि0 थाना बिधनू कानपुर आउटर से सम्बन्धित लूट के 4000/- रुपये।

● घटना में प्रयुक्त एक अदद अपाचे मोटर साइकिल सफेद रंग नं0- UP 78 CP 6897 चेचिस नं0 MD634KE66B2N77089 व एक अदद सफेद लाल रंग स्कूटी टीवीएस कम्पनी नं. UP 78 CU 8829 | 



नाम पता अभियुक्त- मो0 सोहेल पुत्र मो0 रफीक निवासी 96 A पनकी कटरा थाना पनकी कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।