मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर मे क्राइम ब्रांच ने दबोचा एटीएम हैकर: मदद करने वाला सिपाही फरार, तलाश में जुटी पुलिस; करीब तीन साल से एटीएम हैकिंग कर रहा था शातिर

● 10 से 12 शहरों में जाते हैं एटीएम हैक करने ● एक दिन में डेढ़ से दो लाख रुपये रोजाना निकालते हैं● करीब तीन साल से एटीएम हैकिंग कर रहा था शातिर ● क्राइम ब्रांच ने दबोचा, बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड भ…

कानपुर मे क्राइम ब्रांच ने दबोचा एटीएम हैकर: मदद करने वाला सिपाही फरार, तलाश में जुटी पुलिस; करीब तीन साल से एटीएम हैकिंग कर रहा था शातिर
कानपुर मे क्राइम ब्रांच ने दबोचा एटीएम हैकर: मदद करने वाला सिपाही फरार, तलाश में जुटी पुलिस; करीब तीन साल से एटीएम हैकिंग कर रहा था शातिर | फ़ोटो: TVL News

● 10 से 12 शहरों में जाते हैं एटीएम हैक करने 

● एक दिन में डेढ़ से दो लाख रुपये रोजाना निकालते हैं

● करीब तीन साल से एटीएम हैकिंग कर रहा था शातिर 

● क्राइम ब्रांच ने दबोचा, बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड भी बरामद

● 100 से अधिक एटीएम कार्ड लेकर जाता था वारदात करने 

● एक कार्ड के बदले देता था लोगों को पांच हजार रुपये 




 कानपुर: लंबे समय से एटीएम हैकिंग कर बैंकों को लाखों का चूना लगाने वाले हैकर को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया है। हैकर की मदद एक पुलिस विभाग का सिपाही कर रहा था। मामला खुलने के बाद से सिपाही फरार है, उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रहीं हैं।



 क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए एटीएम हैकिंग मे लिप्त गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित चौहान पुत्र बच्चू सिंह चौहान निवासी 26 बी जवाहरपुर मंगला विहार 1 थाना चकेरी के रूप में हुई। पुलिस ने अभियुक्त पर 397/2022 धारा 420/41/411/379 व 43 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिनके पास से हुई बरामदगी 7200/-रुपये नगद व भिन्न भिन्न बैंको के 15 एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं।



अब तक कि पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त 10 से 12 शहरों जैसे कर्नाटक, केरल, बंगलौर आदि में एटीएम हैक करने के लिए जाते थे। एक बार में वारदात करने को अभियुक्त 100 से अधिक एटीएम कार्ड लेकर जाता था। वारदात में इस्तेमाल होने वाले इन एटीएम कार्ड के बदले वह कार्ड धारक को करीब पांच हजार रुपये तक देता था। हैकर एक दिन में डेढ़ से दो लाख रुपये रोजाना निकालते थे। 



अमित चौहान ने बताया कि वह करीब तीन साल से एटीएम हैकिंग कर रहा था। इस काम मे पुलिस विभाग के एक सिपाही की भी हैकर की मदद करने की बात सामने आई है। सिपाही ने कार्रवाई से बचने के लिये उल्टे क्राइम ब्रांच पर आरोप लगाते हुए भ्रामक खबरें मीडिया व व्हाट्सएप्प पर चलाने शुरू कर दिये, जब पुलिस ने शिकंजा और कसा तो सिपाही का0 अमित चौधरी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।