मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिल्पी राज और नीलकमल सिंह का 'धड़कन चले जरनेटर नियन' आपको अंदर से कर देगा गदगद, ग्लैमरस दिखी श्वेता महारा

भोजपुरी सिनेमा में बवाल सिंगर के नाम से मशहूर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का नाम मोस्ट पॉपुलर सिंगरों की लिस्ट में शामिल हो चुका है. इस जोड़ी ने हिट गाने देकर ये साबित कर दिया है कि आने…

शिल्पी राज और नीलकमल सिंह का 'धड़कन चले जरनेटर नियन' आपको अंदर से कर देगा गदगद, ग्लैमरस दिखी श्वेता महारा
शिल्पी राज और नीलकमल सिंह का 'धड़कन चले जरनेटर नियन' आपको अंदर से कर देगा गदगद, ग्लैमरस दिखी श्वेता महारा | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी सिनेमा में बवाल सिंगर के नाम से मशहूर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का नाम मोस्ट पॉपुलर सिंगरों की लिस्ट में शामिल हो चुका है. इस जोड़ी ने हिट गाने देकर ये साबित कर दिया है कि आने वाला वक्त इनका ही है. नीलकमल सिंह और शिल्पी राज के गाने युवाओं के बीच तेजी से पॉप्यूलर हो रहे हैं.

इस जोड़ी ने अपने शानदार गायिकी से भोजपुरी इंडस्ट्री में एक के बाद एक धमाका करके सबको चकित कर दिया है. बहुत कम समय में नीलकमल सिंह और शिल्पी राज ने साबित कर दिया कि हम भी किसी से कम नहीं है. अब इसी कड़ी में नीलकमल और शिल्पी का लगन स्पेशल सांग 'धड़कन चले जरनेटर नियन' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है.



नीलकमल और अभिनेत्री श्वेता महारा एक साथ दुबई की बेहतरीन लोकेशनों पर अपने डांस मूव्स दिखते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों इस सांग में रॉक स्टार की तरह दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में श्वेता की अदाए, शिल्पी राज और नीलकमल सिंह की आवाज आपको अंदर तक गदगद कर देगी.


सिंगर नीलकमल सिंह और शिल्पा राज के गाए इस गाने 'धड़कन चले जरनेटर नियन' के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. वहीं इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. इस गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार है. इसके निर्देशक भोजपुरिया हैं. गाने को रिकॉर्ड एंड मिक्सिंग जीतू शर्मा का हैं. वहीं इस वीडियो को  गोल्डी जैसवाल ने कोरियोग्राफ किया है. जबकि इसकी एडिटिंग मीत जी ने की हैं. इसे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।