● महिला समेत 6 सट्टेबाज दबोचे गए
● एक सट्टेबाज मौके से फरार पुलिस कर रही है तलाश
● थाना जूही के रज्जुपुरवा में की गई बड़ी कार्रवाई
● लंबे समय से खेला जा रहा था मटका सट्टा
कानपुर: संगठित अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही कमिश्नरेट पुलिस क्राइम ब्रांच ने थाना जूही क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने लंबे समय से यहां पर खेले जा रहे हैं मटका सट्टा के अड्डे पर छापेमारी करके महिला समेत 6 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। एक सट्टेबाज मौके से फरार हो गया है उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मामला थाना जूही के रज्जू पुरवा क्षेत्र का है। क्राइम ब्रांच की टीम को काफी दिनों से यहां पर सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिल रही थी। सोमवार देर रात मिली सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर दी। मौके पर टीम ने एक महिला समेत छह सट्टेबाजों को दबोच लिया।
पकड़े गए सट्टेबाजों की पहचान सुब्बन खान निवासी जूही रज्जूपुरवा, सूरज निवासी जूही रज्जूपुरवा, अनिल कुमार निवासी जूही गढ़ा, रविन्द्र कुमार शुक्ला निवासी जूही नहरिया थाना जूही, रोहित कुमार निवासी जूही गढ़ा थाना जूही, तबस्सुम कुरैशी पत्नी जानिसार निवासी कच्ची मडैया थाना जूही के रूप में हुई। अभियुक्तो के पास से 288850 रुपये और 10 मोबाइल बरामद हुए हैं। मौके से जानिसार निवासी कच्ची मडैया थाना जूही भागने में सफल रहा। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
क्या होता है मटका सट्टा मटका सट्टा में नंबर खरीदा जाता है। यदि नंबर लकी ड्रा जब खुलता है। उसमें वही नंबर निकल आता है तो उस नंबर पर जितने रुपए खिलाड़ी द्वारा लगाए जाते हैं उसका 90 गुना रूपया उस खिलाड़ी को दिया जाता है।