नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक स्कूल का घर किराए पर लेने पर रिश्तेदार ने एक विकलांग व्यक्ति को पीटा| ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर इलाके में दिव्यांग से मारपीट के मामले में ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी का बयान सामने आया है। ADCP ने बताया,"उसने रिश्तेदार से एक स्कूल का घर किराए पर लिया। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।" दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं..
ADCP ने बताया कि चुरौली के रहने वाले जुगेन्द्र पुत्र शिवराज ने अपना स्कूल अपने ही दिव्यांग रिश्तेदार गजेन्द्र को चलाने के लिए दिया था। कोरोना की वजह से जब स्कूल बंद हो गया तो स्कूल मालिक ने स्कूल में किरायेदार रख दिए। इसी स्कूल को लेकर दोनों रिश्तेदारों में विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट हुई।
एडीसीपी ने बताया कि वादी के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसमें वीडियो में दिख रहे महिला और पुरुष को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में जांच जारी है और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि ,सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक दिव्यांग स्कूटर पर बैठा दिखाई दे रहा था और एक महिला एवं पुरुष डंडे से उस पर हमला कर रहे थे। वीडियो में ये भी दिख रहा था कि महिला एवं पुरुष डंडे से दिव्यांग को भी पीट रहे हैं और उन्होंने स्कूटर भी तोड़ने की कोशिश की।