मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

क्राइम ब्रांच ने बचाए तीन लाख रुपये

कानपुर: पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने साइबर ठगों के मंसूबो को अपनी सक्रियता से विफल कर दिया। बीते 10 दिनों में साइबर सेल ने अलग-अलग मामलों में 284859 रुपये बचाए। बीती 22…

क्राइम ब्रांच ने बचाए तीन लाख रुपये
क्राइम ब्रांच ने बचाए तीन लाख रुपये | फ़ोटो: TVL News

कानपुर:  पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने साइबर ठगों के मंसूबो को अपनी सक्रियता से विफल कर दिया। बीते 10 दिनों में साइबर सेल ने अलग-अलग मामलों में 284859 रुपये बचाए।



 बीती 22 अप्रैल को धर्मेन्द्र सिंह निवासी गौतम विहार शिवली रोड द्वारा शिकायत की गई कि पेटीयम केवाईसी अपडेट करने के नाम पर बैंक सम्बन्धी विवरण प्राप्त कर वादी के खाते से 35000/- रु0 निकाल लिये गये थे। जिस पर साइबर क्राइम सेल द्वारा सम्बन्धित वालेट/ बैंक से लगातार व प्रभावी पत्राचार/वर्ता किया गया, जिसके फलस्वरुप धोखाधड़ी के 25000/- रु0 वापस वादी के खाते में कराये गये। 



18 अप्रैल को दिलीप कुमार निवासी ओमपुरवा ने शिकायत की एक्सिस बैंक से अनाधिकृत रुप से वादी के खाते से 1,78,859/- रु0 निकाल लिये गये थे। जिस पर साइबर क्राइम सेल द्वारा सम्बन्धित बैंक से लगातार व प्रभावी पत्राचार/वर्ता किया गया, जिसके फलस्वरुप धोखाधड़ी की पूर्ण धनराशि 1,78,859/- रु0 वापस वादी के खाते में कराये गये।



18 अप्रैल को हवलदार सुब्रत कुमार पाल (भारतीय सेना) सीओडी ने बताया कि फासटैग को वेरीफाई करने के लिये फर्जी फोन काल करके रिमोट एक्सिस ऐप डाउनलोड कराकर व फेक लिंक को ओपेन करने के पश्चात वादी के खाते से 74,867/- रु0 निकाल लिये गये थे। जिस पर साइबर क्राइम सेल धोखाधड़ी के 55000/- रु0 वापस वादी के खाते में कराये गये।



13 अप्रैल को गणेश प्रसाद जयसवाल निवासी कानपुर नगर ने शिकायत की फेक ब्लूडार्ट कम्पनी द्वारा काल करके

ओटीपी प्राप्त कर वादी के खाते से 30,600/- रु0 निकाल लिये गये थे। जिस पर साइबर क्राइम सेल द्वारा धोखाधड़ी के 26000/- रु0 वापस वादी के खाते में कराये गये। साइबर सेल द्वारा किये गए इन सराहनीय कार्यों में उ0नि० मानवेन्द्र सिंह (प्रभारी साइबर सेल) का० विजय मौर्य, का० मुकेश कुमार शुक्ल, म०का० मनोरमा शामिल रहीं।




कभी भी गूगल पर किसी भी बैंक इत्यादि का नंबर सर्च करने से बचें। साइबर फ्रॉड के शिकार होने पर बैंक पासबुक अपडेट कराकर साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराएं”: सलमान ताज पाटिल, डीसीपी क्राइम






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।