मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War Day 65: UN प्रमुख की यात्रा के दौरान कीव पर 'रूसी हमले' में रेडियो लिबर्टी के प्रोड्यूसर की मौत, 25 मंजिला आवासीय इमारत 'बुरी तरह' से क्षतिग्रस्त

Russia-Ukraine War Day 65: रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 65 दिन हो चुके हैं। रूसी हमले की वजह से यूक्रेन का इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह से तबाह हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के ल…

Russia-Ukraine War Day 65: UN प्रमुख की यात्रा के दौरान कीव पर 'रूसी हमले' में रेडियो लिबर्टी के प्रोड्यूसर की मौत, 25 मंजिला आवासीय इमारत 'बुरी तरह' से क्षतिग्रस्त
Russia-Ukraine War Day 65: UN प्रमुख की यात्रा के दौरान कीव पर 'रूसी हमले' में रेडियो लिबर्टी के प्रोड्यूसर की मौत, 25 मंजिला आवासीय इमारत 'बुरी तरह' से क्षतिग्रस्त | फ़ोटो: TVL News

 Russia-Ukraine War Day 65:   रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 65 दिन हो चुके हैं। रूसी हमले की वजह से यूक्रेन का इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह से तबाह हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सामने 33 अरब डॉलर का प्रस्ताव रखा है। इस रकम में से 20 अरब डॉलर सैन्य सहायता के लिए और 8.5 अरब डॉलर यूक्रेनी सरकार के लिए और बाकी के 3 अरब डॉलर लोगों की मदद के लिए दी जा सकती है।



दूसरी तरफ यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बीते दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के अलग अलग हिस्सों का दौरा किया और युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। यूएन चीफ के कीव दौरा के दौरान ही शहर पर रूसी हमले शुरू हो गए। शहर के मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि बीते दिन गुरुवार को रूसी सेना ने कीव शहर पर 3 मिसाइल दागीं।




यूक्रेन पर हमले का 65वां दिन




इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दोनों नवंबर में बाली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सहमति जताई है। जी20 समूह के वर्तमान अध्यक्ष विदोदो ने यह टिप्पणी शुक्रवार को एक टेलीविज़न बयान में की। विदोदो ने कहा कि उन्होंने इस सप्ताह जेलेंस्की और पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।



विदोदो ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन और रूस के दोनों नेताओं से बातचीत के जरिये युद्ध समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने युद्ध को तुरंत समाप्त करने के महत्व को दोहराया। मैंने इस बात पर भी जोर दिया कि शांतिपूर्ण प्रयास जारी रहना चाहिए और इंडोनेशिया इन शांतिपूर्ण प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।’’



इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के मुताबिक, पुतिन और ज़ेलेंस्की को जी20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया, क्योंकि यूक्रेन में युद्ध का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। विदोदो ने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि जी20 वैश्विक अर्थव्यवस्था के फिर से पटरी पर लौटने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएगा।’’



उन्होंने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के नेता के हथियारों के अनुरोध को खारिज कर दिया है, लेकिन इसके बजाय मानवीय सहायता भेजेंगे। विदोदो बोले, ‘‘इंडोनेशिया का संविधान और हमारी विदेश नीति के सिद्धांत हमें अन्य देशों को हथियार सहायता प्रदान करने से रोकते हैं। हालांकि, हम यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।’’




व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि अमेरिका यूक्रेन के मुद्दे पर भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा और यह सिलसिला क्वाड शिखर सम्मेलन में भी जारी रहेगा जब राष्ट्रपति जो बाइडन अगले महीने जापान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, जैसा कि आप जानते हैं इस युद्ध में यूक्रेनियाई लोगों का समर्थन करने के हमारे दृष्टिकोण के बारे में भारत में नेताओं के साथ हमारी कई बार बातचीत हुई है, चाहे बात प्रतिबंधों की हो या किसी तरह की मदद की। हम इस बैठक में भी यही भावना व्यक्त करेंगे। 




भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं की है 

जेन साकी मई में जापान में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं और बता रही थीं कि यूक्रेन के मुद्दे को कैसे उठाया जाएगा या इस पर चर्चा की जाएगी। रूस के साथ अपने आर्थिक संबंधों को सीमित करने और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध करने के लिए भारत पर बढ़ते पश्चिमी दबाव के बीच उनकी टिप्पणी आई है। भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी हमले की सार्वजनिक रूप से निंदा नहीं की है और बातचीत व कूटनीति के माध्यम से समाधान की बात कही है।



24 मई को हो सकता है क्वाड सम्मेलन 

क्वाड में जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल हैं। व्हाइट हाउस ने बुधवार को घोषणा की कि जापान में क्वाड सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। हालांकि क्वाड समिट की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जापानी मीडिया ने खबर दी है कि यह 24 मई को हो सकता है। 



साकी ने संवाददाताओं से कहा कि यह बैठक कई सप्ताह दूर है, इसलिए निश्चित रूप से बहुत कुछ हो सकता है। और जैसा कि आप जानते हैं, जापान सहित क्वाड के अन्य सदस्य भी युद्ध के खिलाफ यूक्रेन के लोगों के साथ हैं। जापान ने एक उदाहरण के रूप में न केवल इस मामले में मदद की है, बल्कि यूरोप को एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) संसाधनों की सप्लाई पर भी सहमत हुए हैं।



रूसी अरबपतियों के संपत्ति की लिस्ट बनेगी

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी अरबपतियों की संपत्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाइडेन ने गुरुवार को व्हाइट हाउस के एक संबोधन में कहा कि हम अमेरिका में मौजूद रूसी अरबपतियों के लग्जरी होम और, याट को सीज कर देंगे, उनकी गलत कमाई भी हड़प लेंगे।



बाइडेन के मुताबिक, जब्त की गई संपत्ति को यूक्रेन के रिकंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए बाइडेन अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव भी पेश करने वाले हैं। बाइडेन ने अमेरिकी संसद से यूक्रेन के लिए सुरक्षा, मानवीय और आर्थिक सहायता में 33 बिलियन डॉलर की मंजूरी देने की भी बात कही।



इस प्रोसेस में अमेरिका के ट्रेजरी और जस्टिस डिपार्टमेंट भी शामिल होंगे। इसके लिए अमेरिका में रूसी अरबपतियों की संपत्ति की लिस्टिंग की जाएगी। फिलहाल अमेरिकी कानून केवल नियमों के खिलाफ कमाई गई संपत्ति या पैसे को जब्त करने की अनुमति देता है। इसके इस्तेमाल को लेकर नियम सीमित हैं। यह प्रस्ताव जब्त की गई संपत्ति का पैसा यूक्रेन की मदद के लिए भेजने की अनुमति देगा।



बाइडेन ने कहा- इससे यह सुनिश्चित होगा कि जब रूसी अरबपतियों की संपत्ति बेची जाए, तो पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए हो। अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट पहले ही 1 बिलियन डॉलर से अधिक कीमत के रूसी विमानों और जहाजों को सीज कर चुका है।



वहीं, यूरोपियन यूनियन के देश 30 बिलियन डॉलर से अधिक कीमत की संपत्तियां फ्रीज कर चुके हैं। इसमें $ 7 बिलियन डॉलर की संपत्ति जमीन, हेलिकॉप्टर और याट भी शामिल हैं।



एक बिल को पहले ही मंजूरी

अमेरिका की संसद में बुधवार को एक बिल पास हुआ। इस बिल में राष्ट्रपति बाइडेन से रूसी अरबपतियों की संपत्ति जब्त कर यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य और मानवीय सहायता भेजने की अपील की थी। हालांकि, यह कानून गैर-बाध्यकारी है और केवल सीमित कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।



बाइडेन ने कांग्रेस को जो प्रस्ताव भेजा है, उसके पास होने के बाद रूसी सरकार से डील के बाद गलत तरीके से कमाई गई संपत्ति को जानबूझकर अपने पास रखना भी गैरकानूनी हो जाएगा।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-64-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin 



●  यूक्रेन का दावा है कि कीव पर रूस के मिसाइल हमले में 10 लोग घायल हो गए।

●  फिनलैंड ने रूसी गैस का भुगतान रूबल में करने से इनकार किया।

● बाइडेन ने रखा यूक्रेन को 2.52 लाख करोड़ रु. की मदद का प्रस्ताव।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-63-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-53-lakh-people-fled-ukraine 



अमेरिकी सैनिक की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका के एक पूर्व मरीन की मौत हो गई। रूस-यूक्रेन जंग में किसी भी अमेरिकी की मौत का यह पहला मामला है। मारे गए सैनिक का नाम विली जोसेफ था। 22 साल के जोसेफ की मां रेबेका ने बेटे की मौत की पुष्टि की। रेबेका ने कहा- मेरा बेटा एक मिलिट्री कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के लिए काम कर रहा था और कंपनी ने उसे यूक्रेन भेजा था। वो खुद भी वहां जाना चाहता था। उसे लगता था कि यूक्रेन के लोगों के साथ नाइंसाफी हुई है। हमें अब तक उसकी डेड बॉडी नहीं मिल सकी है। अमेरिकी सरकार ने कहा कि वो मामले की जांच कर रहे हैं।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-62-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin 



नीदरलैंड ने कीव में फिर से ऐंबैसी खोलने का ऐलान किया

नीदरलैंड ने शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर से ऐंबैसी खोलने का फैसला किया है। करीब 2 महीने पहले हुए रूसी हमले के बाद 20 फरवरी को इसे बंद कर दिया गया था। 16 अप्रैल से यह ऐंबैसी पश्चिमी यूक्रेन के लीव शहर से संचालित हो रही थी। नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ऐंबैसी में सीमित संख्या में ही लोग काम करेंगे।



डच विदेश मंत्री वोपके होकेस्ट्रा ने कहा- यूक्रेन के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं और हम उनका समर्थन करते हैं। नीदरलैंड यूक्रेन को सैन्य सहायता देना जारी रखेगा।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-61-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-so-far-killed-251-ukrainian-children 



25 मंजिला आवासीय इमारत 'बुरी तरह' से क्षतिग्रस्त

● रूस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उसने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की यात्रा के दौरान कीव पर हवाई हमला किया| लगभग दो सप्ताह में यूक्रेनी राजधानी पर इस तरह का पहला हमला है और रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी एक पत्रकार की मौत हो गई।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-60-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin 



● जर्मनी ने गुटेरेस यात्रा के दौरान कीव पर 'अमानवीय' रूसी हमले की निंदा की



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-49-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-19800-russian-soldiers-killed



यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराई 3 रूसी मिसाइल

ओडेसा के गवर्नर मैक्सिम मार्चेंको का कहना है कि यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने बीते दिन रूस के 3 मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया। दूसरी तरफ खेरसोन की रीजनल काउंसिल का कहना है कि रूस जबरदस्ती यह मौजूद स्कूलों का सिलेबस बदल रहा है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-26-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



● कीव पर 'रूसी हमले' में रेडियो लिबर्टी के प्रोड्यूसर की मौत

यूएस-वित्त पोषित रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की यात्रा के दौरान कीव हमले में निर्माता की मौत हो गई| अमेरिका द्वारा वित्त पोषित रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी ने शुक्रवार को कहा कि ,'कल,'गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की यात्रा के दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी हमले में उसके एक निर्माता की मौत हो गई थी।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-25-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



● रूस ने संयुक्त राष्ट्र की यात्रा के दौरान कीव पर 'उच्च-सटीक' हमले की पुष्टि की| यूक्रेन की राजधानी में रूसी हमलों के बाद कीव में एक आवासीय ऊंची इमारत 'बुरी तरह' से क्षतिग्रस्त हो गई, जब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस दौरा कर रहे थे|



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-23-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



पड़ोसी देशों तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आंच

यूक्रेन युद्ध की आंच अब यूक्रेन के पड़ोसी देशों तक भी पहुंचने लगी है। बुल्गारिया और इजराइल ने बीते दिन अपने नागरिकों को मोल्दोवा और ट्रांसनिस्ट्रिया छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है। इससे पहले अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और कनाडा ने भी अपने नागरिकों को मोल्दोवा छोड़ने के लिए कहा था।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-18-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



रूसी सेना ने ब्रिटेन के दो सहायता कर्मियों को 'पकड़ा

यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा ब्रिटेन के दो सहायता कर्मियों को 'पकड़' लिया गया: एनजीओ



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-17-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



● संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की यात्रा के दौरान कीव पर रूसी हमले में कम से कम एक की मौत: मेयर



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-15-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



अज़ोवस्टल से नागरिकों को निकालने की 'योजना' आज

यूक्रेन ने कहा कि अज़ोवस्टल से नागरिकों को निकालने की 'योजना' आज शुक्रवार को है| कीव ने कहा कि मारियुपोल में घिरे अज़ोवस्टल स्टील प्लांट से नागरिकों को निकालने की योजना है, जहां यूक्रेनी सेना और नागरिक रूसी सैनिकों द्वारा घिरे हुए हैं।  .......कल संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि शहर से नागरिकों को बचाने के लिए सब कुछ किया गया है


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



यूक्रेन के डोनेट्स्क ओब्लास्ट में 'Lyman ट्रेन स्टेशन' पर गोलाबारी ,लगी आग

रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के डोनेट्स्क ओब्लास्ट में 'Lyman train station' के पास कर दी है|  Donetsk Oblast में 'Lyman train station' के पास गोलाबारी के बाद एक रेलरोड कार और आसपास की पटरियां आग की लपटों में घिर गईं|



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



क्रीमिया तट पर तैनात की मिलिट्री डॉल्फिन की दो बटालियन

ब्लैक सी में पिछले दिनों यूक्रेनी हमले में अपना जंगी पोत मॉस्कवा गंवाने के बाद रूस ने नया पैंतरा चला है। काले सागर पर स्थित क्रीमिया तट के स्वास्तोपोल में रूस ने मिलिट्री डॉल्फिन की दो बटालियन तैनात की हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर बताया ये यूक्रेन की ओर अंडरवॉटर अटैक से बचने के लिए किया गया है।



रूस डॉल्फिनों का सैन्य इस्तेमाल करता रहा है। ये डॉल्फिन समुद्र के भीतर किसी भी तारपीडो अथवा अन्य मिसाइलों का सोनार के द्वारा पता लगा लेती है। रूस ने स्वास्तोपोल प्रोजेक्ट को 2014 में शुरू किया था। इसके तहत उसने डॉल्फिन सहित ब्लूगा व्हेल को भी ट्रेनिंग दी है। 2019 में नॉर्वे तट के पास पकड़ी गई एक रूसी ब्लूगा व्हेल पर भी निगरानी कैमरे लगे हुए थे।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us 


रूस ने कीव में गुटेरस के यात्रा के दौरान दागे रॉकेट

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस के दौरे के बीच रूस ने गुरुवार को कीव समेत यूक्रेन के एक बड़े हिस्से पर बमबारी की। बचाव कर्मियों ने कहा कि कीव पर हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए।



उन्होंने कहा कि दो इमारतें ध्वस्त होने के बाद कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की संयुक्त प्रेस वार्ता के एक घंटे बाद ही यह हमला किया गया। इस हमले से गुटेरस और उनकी टीम हैरान हो गई।



एक प्रवक्ता ने बताया कि गुटेरस और उनका दल सुरक्षित है। इस बीच देशभर से धमाके की खबरें सामने आईं। पोलिन, चेर्निहिव और फास्तिव में भी बमबारी हुई। दक्षिणी यूक्रेन में ओडेसा के महापौर ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने रॉकेट के हमलों को नाकाम कर दिया।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us 



संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस ने युद्ध अपराध के आरोपों की जांच का किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने गुरुवार को इस बात पर जोर दिया कि 21वीं शताब्दी में युद्ध को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध अपराधों के आरोपों की अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) से गंभीर जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग का समर्थन किया।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने रूस से विश्व निकाय के साथ ‘‘सहयोग को स्वीकार" करने की अपील की। गुटेरस यूक्रेन आने से पहले मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। यूक्रेन में उन्होंने कीव के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया जो रूसी आक्रमण से तबाह हो गए हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student



चर्च और सेंट एंड्रूयू में जिसे पहले ऑल सेंट इन बुचा कहा जाता था में गुटेरस ने कहा कि जब ‘‘हम इस खौफनाक स्थान को देखते हैं, तो यह मुझे महसूस कराता है कि इसकी गंभीर जांच और जिम्मेदारी तय करना कितना अहम है। मुझे खुशी है कि अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत ने स्थिति को समझा है और अभियोजन कार्यालय पहले से यहां मौजूद है। मैं पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत का समर्थन करता हूं और रूसी संघ से अपील करता हूं कि वह आईसीसी से सहयोग को स्वीकार करे लेकिन जब हम युद्ध अपराध की बात करते हैं तो हमें नहीं भूलना चाहिए कि युद्ध अपने आप में सबसे खराब होता है।’’


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain



बोरोदयंका शहर में गुटेरस ने कहा कि जब वह क्षतिग्रस्त हो चुकी इमारतों को देखते हैं तो कल्पना करते हैं कि उनमें से उनके ही परिवार का घर नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देखता हूं कि मेरी पोती भय से भाग रही है और परिवार अंतत: मारा गया है। इसलिए 21वीं सदी में युद्ध निरर्थक है। युद्ध बुराई है। और जब कोई यह स्थिति देखता है तो हमारा दिल निश्चित तौर पर पीड़ितों के साथ होता है। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ होती हैं और हमारी भावनाएं होती है कि 21वीं सदी में किसी भी स्थिति में युद्ध को स्वीकार नहीं किया जा सकता। ’’



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us 



यूक्रेन में दखल पर पुतिन ने फिर से दी परमाणु हमले की धमकी

जर्मनी में अमेरिका समेत 40 देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में रूस की एटमी धमकी के बावजूद यूक्रेन को हथियार देने की घोषणा के बाद रूस ने एक बार फिर अपनी धमकी दोहराई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के 64वें दिन रूस ने चेताया कि वह यूक्रेन की मदद करने के लिए ब्रिटेन में सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकता है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा कि यदि पश्चिम ने यूक्रेन में दखल दिया तो एटमी हमले असंभव नहीं।



 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations 



डेलीमेल के मुताबिक, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा है कि यूक्रेन को हथियार देने वाले नाटो देशों पर भी रूस हमले कर सकता है। साथ ही उकसावे वाले बयान के बाद वह यूक्रेन लौटने वाले ब्रिटिश राजनयिकों को भी लक्षित कर सकता है। ब्रिटेन के कीव में फिर दूतावास खोलने की घोषणा पर रूसी प्रवक्ता ने चेताया कि सैन्य आपूर्ति को बाधित करने के लिए रूस उन नाटो देशों के क्षेत्र में सैन्य ठिकानों पर भी हमले कर सकता है जो कीव को हथियार दे रहे हैं। जाखारोवा ने कहा, इन्हीं के चलते यूक्रेन में मौतें और खून-खराबा हो रहा है। रूसी राष्ट्रपति ने भी अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल ‘सरमट’ की तरफ इशारा करते हुए पश्चिमी देशों को एटमी हमले की चेतावनी का जिक्र किया।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war



..... लेकिन हथियारों का इस्तेमाल करेंगे : पुतिन
सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी सांसदों को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, हमारे पास हमले से जुड़े ऐसे घातक हथियार हैं जिन पर कोई और देश घमंड नहीं कर सकता है। उनका इशारा ‘सरमत’ मिसाइल की तरफ था। वह बोले, हम उनके बारे में शेखी नहीं बघारना चाहते, लेकिन हम उनका इस्तेमाल करेंगे। रूसी सेना अपने मकसद को जरूर पूरा करेगी।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 



मैरियूपोल से यूक्रेनी सैनिक बोले- जब तक जरूरी है लड़ेंगे

मैरियूपोल में एक स्टील संयंत्र में छिपे यूक्रेनी सैनिक ने कहा है कि उसकी सेनाएं जब तक जरूरी है तब तक लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने विश्व नेताओं से रूसी मध्ययुगीन घेराबंदी में फंसे सैकड़ों सैनिकों को बचाने का तरीका खोजने का आग्रह भी किया। यूक्रेन के आजोव रेजिमेंट के डिप्टी कमांडर कैप्टन सियावातोस्लाव पालमर (39) ने एक इंटरव्यू में कहा, हम जब तक यहां हैं मोर्चा संभाल रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा, यह शहर अब उनका नहीं रहा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 



खेरसान में धमाके, रूसी चैनलों का प्रसारण रुका

यू्क्रेन के दक्षिणी खेरसान शहर में देर रात टेलीविजन टावर के पास कई धमाके हुए और इससे रूसी चैनलों पर प्रसारण अस्थायी तौर पर रुक गया। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने शहर पर मिसाइलें और रॉकेट दागे हैं। यहां रूसी सेना ने युद्ध के प्रारंभ में ही कब्जा जमा लिया था।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army  



कनाडा के सांसदों ने रूसी हमलों को बताया ‘नरसंहार’

कनाडाई सांसदों ने यूक्रेन पर रूसी हमलों को ‘नरसंहार’ बताने के लिए सर्वसम्मति से वोटिंग की। सांसदों ने कहा, मॉस्को द्वारा मानवता के विरुद्ध बड़े पैमाने पर युद्ध अपराधों के पर्याप्त सुबूत मौजूद हैं। कैनेडियन हाउस ऑफ कॉमन्स के प्रस्ताव में कहा गया कि रूस द्वारा युद्ध अपराधों में बड़े पैमाने पर अत्याचार, यूक्रेनी नागरिकों की जानबूझकर हत्या के व्यवस्थित उदाहरण मिले हैं। इनमें लाशों से गलत बर्ताव व यूक्रेनी बच्चों से अपराध शामिल हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।