कानपुर देहात में अकबरपुर क्षेत्र के आघू कमालपुर गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पेड़ में बांधकर पीटा। शुक्रवार शाम किसी ने मारपीट का वीडियो वायरल किया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सोशल मीडिया पर एक दलित युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है| वीडियो कानपुर के अकबरपुर के आघू कमालपुर गांव का बताया जा रहा है| कानपुर देहात में हुई इस वारदात में पीड़ित दलित मजदूर बताया जा रहा है|
कानपुर देहात ASP घनश्याम चौरसिया ने बताया,''थाना अकबरपुर के आघू कमालपुर गांव में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने बुरी तरह से मारपीट की। एक वीडियो वायरल हुआ है। तुरंत संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत करके अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए टीमें बनाई गई। 1 अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है|
बताते चलें कि,''वीडियो में दबंग एक दलित युवक से उसकी जाति पूछते नजर आ रहे हैं. दलित युवक ने जैसी ही अपनी जाति बताई, आरोपी युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी| आरोपियों ने पीड़ित को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया|पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर भी डंडों से हमला किया गया| घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|यह अमानवीय घटना कानपुर देहात में सामने आई है|
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी दलित युवक से उसकी जाति पूछने के बाद उसपर हमलावर हो गए| दबंगों ने पीड़ित को लात-घूसों और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा| वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीड़ित को बेरहमी से पीटते हुए आरोपी उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा में घुसाने की कोशिश कर रहे हैं| वीडियो में पीड़ित युवक का दर्द से कराहता नज़र आ रहा है| यहां तक कि उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की कोशिश की गई|
खबरों के मुताबिक, प्रेम प्रसंग के शक में दलित युवक को पेड़ से बांधकर घंटों तक पीटा गया| वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोगों ने एक युवक को पेड़ से बांध रखा है| एक व्यक्ति उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की कोशिश कर रहा है| वो पीड़ित के दोनों प्राइवेट पार्ट्स पर मारता दिख रहा है| पीड़ित दर्द के मारे कराह रहा है|लेकिन डंडा मारने वाले पर इसका कोई असर नहीं होता| वहीं, आसपास खड़े लोग गाली दे रहे हैं| अकबरपुर क्षेत्र के आघू कमालपुर गांव में हुई इस वारदात में पीड़ित दलित मजदूर बताया जा रहा है| पतारी गांव में रहने वाला सरवन पुताई का काम करता है|