मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार: नीतीश के मंत्री जमा खान ने खुद को बताया हिंदू, बोले- हमारे पूर्वज राजपूत थे, इस्लाम कबूल कर मुसलमान बन गए

हाजीपुर: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने खुद को हिंदू बताया| नीतीश के मंत्री जमा खां ने कहा कि उनके पूर्वज हिन्दू थे। आज भी उनके खानदान के कई लोग हिन्दू राजपूत हैं। पूर्वजों ने इस्…

बिहार: नीतीश के मंत्री जमा खान ने खुद को बताया हिंदू, बोले- हमारे पूर्वज राजपूत थे, इस्लाम कबूल कर मुसलमान बन गए
बिहार: नीतीश के मंत्री जमा खान ने खुद को बताया हिंदू, बोले- हमारे पूर्वज राजपूत थे, इस्लाम कबूल कर मुसलमान बन गए | फ़ोटो: TVL News

हाजीपुर: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने खुद को हिंदू बताया| नीतीश के मंत्री जमा खां ने कहा कि उनके पूर्वज हिन्दू थे। आज भी उनके खानदान के कई लोग हिन्दू राजपूत हैं। पूर्वजों ने इस्लाम धर्म अपना लिया इसलिए हम आज मुस्लमान हो गए। जमा खान ने खुद को हिंदू बताते हुए कहा कि उनके पूर्वज राजपूत थे और उन्होंने इस्लाम कबूल करके मुसलमान बन गए|



बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा,''हम राजपूत थे, हमारे बुजुर्ग बैसवाड़ा से आए थे। हमारे पूर्वज जयराम सिंह और भगवान सिंह थे। भगवान सिंह इस्लाम कबूल करके मुसलमान बन गए, जो हमारा खानदान है|



दरअसल हाजीपुर में एक कार्यक्रम में धर्मांतरण पर पूछे गए सवाल पर जमा खान ने कहा कि धर्मांतरण अगर अपनी मर्जी से हो तो कोई बुराई नहीं है। मंत्री ने बताया कि आज भी उनके खानदान के आधे लोग हिंदू हैं और वे अपने हिंदू रिश्तेदारों से मुलाकात करते रहते हैं।



खान ने कहा,''हमारे पूर्वज जयराम सिंह और भगवान सिंह थे। भगवान सिंह इस्लाम कबूल करके मुसलमान बन गए| बगल के सरैयां गांव में जयराम सिंह का परिवार है। जयराम सिंह के वंश के लोग अब भी हिन्दू हैं। उस खानदान के लोग पटिदार हैं। वहां आज भी हमारा आना-जाना होता है। हमारे पारिवारिक संबंध हैं।




जमा खान ने खुद को हिंदू बताते हुए एक विवादित बयान भी दिया। जमा खान ने कहा कि मुसलमानों ने जदयू को वोट नहीं दिया, फिर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुसलमानों का ख्याल रखते हैं, उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में मुसलमान को मंत्री बनाया




जमा खान के बयान पर Vishva Hindu Parishad के नेता सुरेंद्र जैन ने कहा कि,''भारत के 95% मुसलमान वे हैं जिनके पूर्वज हिन्दू हैं... उन्होंने(जमा खान) इस बात को स्वीकार किया ये बहुत आवश्यक है क्योंकि देश का मुस्लिम समाज देश की जड़ों से तभी जुड़ पाएगा जब वो बाबर, गजनी जैसे आक्रमणकारियों से नाता तोड़कर अपने आप को धरती पुत्र मानेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।