कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी में नहाने गए चार दोस्त गंगा में डूबने लगे। वहां नाव पर मौजूद लोगों ने दो लोगों को डूबने से बचा लिया गया। जबकि दो युवक गंगा में डूब गए। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने डूबे हुए एक युवक की बॉडी गंगा से रिकवर कर ली। जबकि दूसरे युवक की बॉडी की तलाश अभी जारी है।
मंगलवार को बारादेवी इलाके के रहने वाले चार दोस्त परमट घाट पर पहुंचे थे। जहां वे नाव से गंगा नहाने के लिए घाट के दूसरी तरफ चल दिए। गंगा नहाते समय अचानक चारों डूबने लगे। नाव में मौजूद लोगों ने 2 लोगों को डूबने से बचा लिया जबकि दो युवक गंगा में डूब गए।
गोताखोरों की टीम ने एक युवक का शव बाहर निकाल लिया है। जबकि दूसरे युवक की गंगा में तलाश की जा रही है। एक घंटे की मशक्कत के बाद अंधेरा होने के कारण गोताखोरों ने शव की तलाश सुबह तक के लिए रोक दिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया, "चार युवक नहाने गए थे। इनमें से दो डूब गए और दो बचकर निकल आए। एक युवक का शव मिल गया है और दूसरे की तलाश जारी है।"
कर्नलगंज एसीपी त्रिपुरारी पांडे ने बताया, ''नाव चलाने वालों ने उनमें से दो युवकों को बचा लिया। अभिषेक और ऋषभ की डूबने से मौत हो चुकी है। उसके शव की तलाश जारी है।