मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

व्यापारी से हुई 6 लाख की लूट का खुलासा: कर्मचारी ने ही रची थी साजिश, एक हफ्ते तक की रैकी, फिर दोस्तों संग वारदात को दिया अंजाम

कानपुर: कानपुर के थाना हनुमन्त विहार पुलिस ने व्यापारी अमित कुमार शर्मा से हुई 6 लाख की लूट का खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। व्यापारी अमित कुमार शर्मा की दुकान पर काम करने कर्मचारी ने दोस्तो…

व्यापारी से हुई 6 लाख की लूट का खुलासा: कर्मचारी ने ही रची थी साजिश, एक हफ्ते तक की रैकी, फिर दोस्तों संग वारदात को दिया अंजाम
व्यापारी से हुई 6 लाख की लूट का खुलासा: कर्मचारी ने ही रची थी साजिश, एक हफ्ते तक की रैकी, फिर दोस्तों संग वारदात को दिया अंजाम | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: कानपुर के थाना हनुमन्त विहार पुलिस ने व्यापारी अमित कुमार शर्मा से हुई 6 लाख की लूट का खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। व्यापारी अमित कुमार शर्मा की दुकान पर काम करने कर्मचारी ने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था| 6 लाख की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है| पांच लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए है|




बुधवार 22 जून 2022 को पीड़ित व्यापारी अमित कुमार शर्मा के साथ होटल MVR के पास हुयी लगभग 6 लाख रुपए की लूट की जांच के सिलसिले में सीसीटीवी कैमरो व ITMS कैमरो के माध्यम से संदिग्धों की फुटेज की जांच में पता चला था कि एक संदिग्ध बाइक व्यापारी की स्कूटी का पीछा कर रही थी| जब इसकी जांच और गहराई से की गई तो कर्मचारी का हाथ निकला|



मोटर साइकिल के प्राप्त कर वादी की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी वरुण से आशंका के आधार पर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने अपने मालिक का करीब एक हफ्ते तक रैकी/पीछा कराया जिसमे मालिक द्वारा प्रतिदिन पैसे ले जाने व लाने के तरीके पर नजर रखते हुये अपने दोस्तो के माध्यम से मौका पाकर घटना को अंजाम देने की बात बताई। 



पुलिस ने बताया कि,''लूटकांड के 4 आरोपियों को अभिनय वर्मा पुत्र गोविंद वर्मा , हर्ष पुत्र बबलू कुरील ,अंकित पुत्र सुमन कुमार और वरुण पुत्र सुरेश अहिरवार को शिवाजी पुलिया हाइवे अंडर पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से कुल 05 लाख रूपये व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल की बरामदगी की गयी। 



अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु भेजा जा रहा है। 5 लाख रूपये नकद व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल अपाचे नं0 UP 78 FM 0347 अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद की गयी। 




नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1• अभिनय वर्मा पुत्र गोविंद वर्मा नि0 13/336 परमठ सिविल लाइन थाना ग्वालटोली कानपुर नगर

उम्र करीब 19 वर्ष 

2• हर्ष पुत्र बबलू कुरील नि0 13/226 परमट सिविल लाइन थाना ग्वालटोली कानपुर नगर उम्र करीब 19 वर्ष 

3•अंकित पुत्र सुमन कुमार नि0 15/52 गुलाबबाबू का हाता थाना सिविल लाइन कोतवाली कानपुर नगर उम्र करीब 19 वर्ष 

4• वरुण पुत्र सुरेश अहिरवार नि0 78/115 फूल वाली गली थाना अनवरगंज कानपुर नगर उम्र करीब 19 वर्ष



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।