मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Mandar Bypolls Result: मांडर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की की जीत, CM सोरेन ने कहा- धनबल, झूठ-छल, अहंकार और शोषण की राजनीति को एक बार फिर जनता ने चारों खाने चित कर दिया

रांची: Mandar Bypolls Result: झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त दी है| कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की…

Mandar Bypolls Result: मांडर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की की जीत, CM सोरेन ने कहा- धनबल, झूठ-छल, अहंकार और शोषण की राजनीति को एक बार फिर जनता ने चारों खाने चित कर दिया
Mandar Bypolls Result: मांडर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की की जीत, CM सोरेन ने कहा- धनबल, झूठ-छल, अहंकार और शोषण की राजनीति को एक बार फिर जनता ने चारों खाने चित कर दिया | फ़ोटो: TVL News

रांची: Mandar Bypolls Result: झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त दी है| कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 23517 वोट से हराया है। 



कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 23,690 वोटों से हराया है। मांडर विधानसभा सीट पर 23 जून को हुए उपचुनाव में शिल्पी नेहा तिर्की को 95,486 वोट मिले तो गंगोत्री कुजूर 71796 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। AIMIM समर्थित प्रत्याशी देव कुमार धान 22,395 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।



जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने लोगों को बधाई देते हुए कहा,''यह महज़ काग़ज़ का एक टुकड़ा नहीं है. यह सिर्फ़ एक प्रमाण पत्र नहीं है. यह प्रमाण है आपके प्यार का, साथ का, भरोसे का. इस प्रमाण पत्र में आप सबकी भावनाएँ है. आप लोगों का सहयोग है. यह आपलोगों का हासिल है.


शिल्पी ने कहा,'''आप सबों के बिना यह संभव नहीं था. यह प्रमाण पत्र आपका है. यह जीत आपकी है. यह फ़तह आपका है. जन - जन को यह जीत समर्पित है. आपके इस अटूट समर्थन के प्रति मैं नतमस्तक हूँ. क़र्ज़दार हूँ. ऋणी हूँ. सबको पुनः प्रणाम है.



मांडर उपचुनाव में मिली जीत पर CM हेमंत सोरेन ने कहा,''आज फिर झारखण्डी और झारखण्डियत की जीत हुई है। धनबल, झूठ, छल, अहंकार और शोषण की राजनीति को आज फिर चौथे उपचुनाव में मांडर की जनता ने चारों खाने चित कर दिया।  गठबंधन की युवा उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की जी को अनेक-अनेक बधाई तथा सभी मांडर वासियों को धन्यवाद और जोहार। जय झारखण्ड!



शिल्पी नेहा तिर्की ने ट्वीट किया,''धन्यवाद मांडर. मैं नतमस्तक हूँ. आपके इस भरोसे, प्यार और विश्वास की डोर को एक नए फलक पर स्थापित करेंगे.  इस एतिहासिक जीत को आप सबको समर्पित करती हूँ. आप सभी को मेरा चरण स्पर्श है.



आय से अधिक संपत्ति मामले में बंधु तिर्की को तीन साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। कांग्रेस ने उनकी बेटी को शिल्पी नेहा तिर्की को उम्मीदवार बनाया था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।