● व्हाट्सएप ग्रुप पर थाना/चौकी जलाने की दे रहे थे धमकी
● संगठित अपराध व उपद्रवियों पर पुलिस रखे है पैनी नजर
●व्हाट्सएप ग्रुप पर प्लानिंग बनाने पांच युवक दबोचे
कानपुर: व्हाटसअप ग्रुप पर उपद्रव की प्लानिंग बना रहे पांच अभियुक्तों को पुलिस ने दबोच लिया है। सभी एक राय और संगठित होकर थाना / चौकी जलाने की तैयारी में थे। उपद्रवियों पर नजर रखने के लिये कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बनाई सोशल मीडिया मानीटरिंग टीम ने उपद्रव के पहले ही सभी को ट्रेस कर लिया। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने पांच युवकों को दबोच लिया। सभी के खिलाफ पुलिस विधिक कारवाई कर रही है।
थाना चकेरी पुलिस ने शनिवार को अभियुक्तों को उस वक्त दबोच लिया जब वह अपने घरों से निकलकर हरजेन्द्रनगर चौराहे पर पहुंच भी गये थे। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान 1-भूपेन्द्र यादव पुत्र जगुनाथ सिंह निवासी पखतौरी थाना हनुमंतबिहार नौबस्ता उम्र 25 वर्ष 2- आयुष पुत्र राकेश भदौरिया निवासी 88/1 पटेलनगर चकेरी उम्र 20 वर्ष 3. हर्ष यादव पुत्र शत्रोहोन लाल निवासी 499 पटेल नगर चकेरी उम्र 21 वर्ष 4.अमित यादव पुत्र जयकरन सिंह निवासी 128/9 पटेल नगर थाना चकेरी उम्र 21 वर्ष 5. राजू यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी शाम असरी थाना नरवल जनपद कानपुर आउटर उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई।
थाना चकेरी पुलिस सभी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर रही है। सभी अभियुक्तों पर मु0अ0स0 650/22 धारा 505(1)(बी)506/120बी IPC थाना चकेरी में लिखा गया है। गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उ0नि0 वीरेश कुमार चौकी प्रभारी रामा देवी, उ0नि0 दिनेश चन्द्र मौर्य, हे0का0 विनोद कुमार, का0 रमनजीत, चालक रामव्रत शामिल रहे।