मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानपुर आउटर में चार साल की बच्ची से रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार

कानपुर आउटर: कानपुर आउटर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 साल के युवक ने चार साल की बच्ची से रेप किया। दुष्कर्म के बाद मरणासन्न हालत में उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने…

कानपुर आउटर में चार साल की बच्ची से रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार
कानपुर आउटर में चार साल की बच्ची से रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

कानपुर आउटर: कानपुर आउटर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 साल के युवक ने चार साल की बच्ची से रेप किया। दुष्कर्म के बाद मरणासन्न हालत में उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तो यूकेलिप्टिस के बाग में मिली। परिजन उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 



कानपुर आउटर के एसपी तेज स्वरूप सिंह ने शनिवार को बताया कि ,'' थाना चौबेपुर के अंतर्गत एक गांव में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज़ किया गया था, अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है|



पुलिस के मुताबिक,' चौबेपुर के एक गांव में डेरा डालकर रहने वाले बंजारे परिवार की 4 साल की बच्ची शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान युवक अरविंद नाथ ने बच्ची को खिलाने के बहाने अगवा कर लिया। इसके बाद यूकेलिप्टिस के बाग में उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर मरणासन्न हालत में उसे छोड़कर भाग निकला।



बच्ची के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। देर रात बच्ची गांव के ही यूकेलिप्टिस के बाग में कराहते हुए मिली। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। बच्ची ने पूछताछ के दौरान युवक की पहचान बता दी। इसके बाद चौबेपुर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करके शनिवार को अरेस्ट कर लिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।