मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर: पलक झपकते बाइक उड़ाने वाला दबोचा, दो साथी फरार

● मोतीझील में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ● पोस्टमार्टम हाउस के पीछे झाड़ियों में छिपा रखी थी बाइकें ● कानपुर नगर के अलावा उन्नाव से भी चुराई जाती थीं बाइक ● वाहन चोर गिरोह का हिस्ट्रीशीटर शरगना व एक स…

कानपुर: पलक झपकते बाइक उड़ाने वाला दबोचा, दो साथी फरार
कानपुर: पलक झपकते बाइक उड़ाने वाला दबोचा, दो साथी फरार | फ़ोटो: TVL News

● मोतीझील में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया 

● पोस्टमार्टम हाउस के पीछे झाड़ियों में छिपा रखी थी बाइकें 

● कानपुर नगर के अलावा उन्नाव से भी चुराई जाती थीं बाइक 

● वाहन चोर गिरोह का हिस्ट्रीशीटर शरगना व एक साथी फरार -

● फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश 



कानपुर: दो पहिया वाहनों को चुराने वाले एक ऐसे गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है जो आपकी बाइक को पलक झपकते ही उड़ा देता था। गिरोह के तीन सदस्यों में से एक को स्वरूपनगर पुलिस ने दबोच कर पांच मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली हैं। बाकी के दो अभियुक्त फरार है। 



बुधवार शाम को चेकिंग के दौरान मोतीझील परिसर में एक बाइक सवार को पुलिस ने रोका। जब उससे गाड़ी के कागज मांगे गए तो वो नहीं दिखा पाया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गाड़ी चोरी की है। 



पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अभय सागर पुत्र जितेन्द्र सागर निवासी श्याम नगर तिकोना पार्क चार खम्भा थाना चकेरी के रूप में हुई। उसने बताया कि हम तीन लोग मिलकर गाड़ियां चुराते हैं। गाड़ियों को चोरी कर हम लोग एक सुरक्षित स्थान पर इक्ट्ठा करते हैं और ग्राहक की तलाश कर उन्हें बिक्री करते है। मेरे दोस्त जीशान व तौफिक को दी है। जिसका मुखिया जीशान हैं । 



दोनों लोग हैलट मार्चरी के पास गाड़ियां लेकर खड़े है। अभियुक्त अभय सागर को साथ लेकर बताए हुए स्थान से चार अदद मोटरसाइकिल हैलट हास्पिटल के अन्दर मोर्चरी के पास से बरामद की गयी तथा अंधेरे का लाभ उठाकर जीशान और तौफीक मौके से फरार हो गए। अभय ने बताया कि जनपद कानपुर नगर एवं उन्नाव क्षेत्र में वाहन चोरी एवं लूट की घटनाएं कारित करते है। 



नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1.अभय सागर पुत्र जितेन्द्र सागर निवासी 175 श्याम नगर तिकोना पार्क चार खम्भा थाना चकेरी

2. जीशान खांन पुत्र कामरान उर्फ गुड्डू नि0- 41/83 नयाचौक नईसडक थाना मूलगंज कानपुर नगर (फरार)

3. तौफीक (फरार)




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।