मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गुलाम नबी आजाद के आवास पर कांग्रेस के G-23 नेताओं की 24 घंटे में दूसरी बैठक

नई दिल्ली: 5 राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ G-23 नेता लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। गुलाम नबी आजाद के घर पर G-23 नेताओं की 24 घंटे में दूसरी बैठक होने जा रही है। बैठक के लिए पत्…

गुलाम नबी आजाद के आवास पर कांग्रेस के G-23 नेताओं की 24 घंटे में दूसरी बैठक
गुलाम नबी आजाद के आवास पर कांग्रेस के G-23 नेताओं की 24 घंटे में दूसरी बैठक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: 5 राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ G-23 नेता लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। गुलाम नबी आजाद के घर पर G-23 नेताओं की 24 घंटे में दूसरी बैठक होने जा रही है। बैठक के लिए पत्रकारों को भी बुलाया गया है। माना जा रहा है कि G-23 के नेता कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद आजाद के घर यह तीसरी बैठक हो रही है। पहली बैठक 11 मार्च को हुई थी, जबकि बुधवार को दूसरी बैठक बुलाई गई थी।



चिदंबरम की अपील- कांग्रेस न तोड़ें G-23 के नेता

कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद लगातार पार्टी के भीतर उठ रहे विरोध के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने गांधी परिवार का समर्थन किया है। चिदंबरम ने कहा कि हार के लिए सिर्फ गांधी परिवार को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्‍होंने इस दौरान G-23 यानी कांग्रेस के असंतुष्‍ट नेताओं से पार्टी को विभाजित नहीं करने की अपील भी की।



AC कमरे की पॉलिटिक्स से बाहर निकले G-23 के नेता: अधीर

अधीर रंजन चौधरी G-23 नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें पूछिए कि जब इनको मंत्री पद मिला था, तब लोकतांत्रिक तरीके से मिला था क्या? चौधरी ने आगे कहा कि सोनिया गांधी हरेक कांग्रेसी से मिलती हैं और बातों को सुनती हैं। G-23 के नेता AC कमरे की पॉलिटिक्स से बाहर निकलें।


राहुल गांधी से मिले हुड्डा, फिर आजाद के घर पहुंचे

G-23 मेंबर भूपिंदर सिंह हुड्डा गुरुवार को राहुल गांधी से मिले। नई दिल्ली के 12 तुगलक लेन पर यह मुलाकात करीब 2 घंटे तक चली। मुलाकात के बाद हुड्डा बाहर निकले, लेकिन पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। इसके बाद हुड्डा गुलाम नबी आजाद के घर पहुंचे।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


बुधवार को पांच राज्यों में करारी हार के बाद गुलाम नबी आजाद के घर पर बुधवार रात कांग्रेस के G-23 नेताओं की मीटिंग हुई थी। बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व कांग्रेसी शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि प्रियंका गांधी की वजह से कांग्रेस की यूपी में हार हुई है। वहीं बैठक के बाद नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया था।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral


 मीटिंग के बाद एक बयान में कहा गया था - भाजपा को 2024 में चुनौती देने के लिए एक मजबूत विकल्प की जरूरत है। कांग्रेस हाईकमान सामान्य विचारधारा वाले दलों से बात करे। लेटर पर गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और विवेक तन्खा समेत 18 असंतुष्ट नेताओं ने साइन किए हैं।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।