मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तमंचे के साथ दबोचा गैंगस्टर, कई थानों में दर्ज हैं एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमें

●थाना नवाबगंज से था गैंगस्टर रावतपुर में पकड़ा ●पुलिस ने कसी नकेल तो भागने की फिराक में था ●बिठूर, पनकी समेत छह थानों में लिखे हैं 16 मुकदमेंकानपुर: कमिश्नरेट पुलिस में बने नये थाने रावतपुर ने भी अपन…

तमंचे के साथ दबोचा गैंगस्टर, कई थानों में दर्ज हैं एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमें
तमंचे के साथ दबोचा गैंगस्टर, कई थानों में दर्ज हैं एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमें | फ़ोटो: TVL News

●थाना नवाबगंज से था गैंगस्टर रावतपुर में पकड़ा 

●पुलिस ने कसी नकेल तो भागने की फिराक में था 

●बिठूर, पनकी समेत छह थानों में लिखे हैं 16 मुकदमें


कानपुर: कमिश्नरेट पुलिस में बने नये थाने रावतपुर ने भी अपना काम बखूबी अंजाम देना शुरू कर दिया है। थाना नवाबगंज से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना रावतपुर पुलिस ने दबोच लिया। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में वांछितों पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने जब सख्ती की तो शातिर शहर से भागने की फिराक में था।



सटीक सूचना पर की गई त्वरित कारवाई में विनायकपुर शराब का ठेके के पास पुलिस ने अभियुक्त को घेराबंदी करके पकड़ लिया। अभियुक्त की पहचान शोभित उर्फ गोलू उर्फ रस्म पुत्र स्व0 सुनील कुमार नि0 32/21 घुमनी बाजार फीलखाना थाना फीलखाना कानपुर नगर उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमन्चा, एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।



अभियुक्त से पूछा तो उसने बताया कि नवाबगंज कि पुलिस मेरी तलाश कर रही है ।इसलिये मै डर से भाग रहा था । लोगो मे धौस जमाने के लिये तमन्चा रखा था।



नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त: शोभित उर्फ गोलू उर्फ रस्म पुत्र स्व0 सुनील कुमार नि0 32/21 घुमनी बाजार फीलखाना थाना फीलखाना कानपुर नगर उम्र करीब 26 वर्ष



अभियुक्त का अपराधिक इतिहास : मुकदमा अपराध संख्या 231/2015 धारा 394/412 भादवि0 थाना बिठूर कानपुर नगर 2. मुकदमा अपराध संख्या 232/2015 धारा 394/412 भादवि0 थाना बिठूर कानपुर नगर





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।