मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर: एनकाउंटर में 'हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा व अन्नू पिस्टल' दबोचे

● सीओडी पुल के पास हुई मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली● 315 बोर तमंचा कारतूस व हुंडई की क्रेटा कार बरामद● रेलबाजार पुलिस व क्राइमब्रांच से हुई मुठभेड़● गोली से घायल दोनों शातिरों को केपीएम अस्पताल भेजा…

कानपुर: एनकाउंटर में 'हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा व अन्नू पिस्टल' दबोचे
कानपुर: एनकाउंटर में 'हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा व अन्नू पिस्टल' दबोचे | फ़ोटो: TVL News

● सीओडी पुल के पास हुई मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली

● 315 बोर तमंचा कारतूस व हुंडई की क्रेटा कार बरामद

● रेलबाजार पुलिस व क्राइमब्रांच से हुई मुठभेड़

● गोली से घायल दोनों शातिरों को केपीएम अस्पताल भेजा



कानपुर: कानपुर में रंगदारी व हत्या के प्रयास समेत कई अपराधिक मामलों में वांछित चल रहे दो शातिर शाहिद पिच्चा व अन्नू पिस्टल को थाना रेलबाजार व क्राइम बांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार| के बेकनगंज, चमनगंज समेत शहर के कई थानों से वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी शाहिद पिच्चा को थाना रेलबाजार पुलिस व क्राइमब्रांच ने मुठभेड़ में दबोच लिया। इस दौरान शाहिद का एक और साथी अन्नू पिस्टल भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुठभेड़ में दोनों शातिरों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए केपीएम अस्पताल भेजा है।



सोमवार रात करीब दो बजे के आसपास सीओडी पुल के नीचे शातिर अभियुक्त चमनगंज निवासी शाहिद पिच्चा व मो अनस उर्फ अन्नू पिस्टल को थाना रेलबाजार व क्राइमब्रांच की टीम द्वारा घेर लिया गया। हुंडई की क्रेटा कार सवार बदमाशों को पुलिस ने जैसे ही घेराबंदी करके पकड़ने का प्रयास किया वैसे ही उनकी तरफ से पुलिस पर फा???र कर दिया। इसके बाद दोनों गाड़ी छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कारवाई में पुलिस ने भी फायर किया जिसमें गोली बदमाशों के पैर में जा लगी। गोली लगने से घायल बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।



पुलिस को इनके पास से एक पिस्टल, 315 बोर तमंचा कारतूस व सफेद रंग की हुंडई की क्रेटा कार भी बरामद हुई है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए केपीएम हॉस्पिटल भेज दिया। शाहिद पिच्चा पर चमनगंज, बेकनगंज समेत शहर के कई थानों में लिखे मुकदमों की लंबी फेहिरस्त है।




बीती 29 जून को कर्नलगंज में शाहिद पिच्चा, अन्न, फैसल दूध, मो.जीशान, मो.सकलैन व तीन अन्य के खिलाफ रंगदारी वसूलने और न देने पर धमकी और फायरिंग करने का मुकदमा लिखा गया था।



बीते सप्ताह 5 जुलाई को बेकनगंज थाने में शाहिद पिच्चा, अन्नू,अंजर, सुफियान कनखड़ा, लारेब, सूफियान, अदनान, फरहान कालिया पर हत्या के प्रयास, धमकी व फायरिंग करके दहशत फैलाने का मुकदमा लिखा गया था। चमनगंज के तलाक महल क्षेत्र में शाहिद व सबलू गैंग के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें शाहिद ने अपने साथी सुफियान कनखड़ा व अन्य के साथ मिलकर सुब्हान को गोली मार दी थी। बेकनगंज पुलिस तभी से शाहिद की तलाश में जुटी थी।



डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया,''मुठभेड़ में पकड़े गये दोनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं और कई मामलों में वांछित थे मुठभेड़ में दोनो शातिरों को गोली लगी है। पुलिस आयुक्त द्वारा बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पुरुस्कार देने की घोषणा की गयी है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।