मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर में डबल मर्डर: पति-पत्नी की गला काट कर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर: कानपुर नगर के बर्रा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर के अंदर एक ही कमरे में लहुलुहान हालत में दोनों शव मिले हैं। डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या…

कानपुर में डबल मर्डर: पति-पत्नी की गला काट कर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर में डबल मर्डर: पति-पत्नी की गला काट कर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

कानपुर:  कानपुर नगर के बर्रा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर के अंदर एक ही कमरे में लहुलुहान हालत में दोनों शव मिले हैं। डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना पर सीपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।



थाना क्षेत्र के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास EWS कॉलोनी में मुन्ना लाल ( 61) अपनी पत्नी राजदेवी (55) ,अपने बेटे अनूप (30) और बेटी कोमल (25) के साथ रहते थे। 



रात में फील्ड गन फैक्ट्री से सुपरवाइजर की पोस्ट से रिटायर्ड मुन्ना लाल और उनकी पत्नि राजदेवी की हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी| वारदात के वक्त उनकी बेटी और बेटा घर पर थे।  मंगलवार की सुबह दंपती का शव एक कमरे में मिला। बेटे का आरोप है कि उसके साले ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया|



बेटे अनूप के मुताबिक,''उसकी शादी 2017 में बिंदकी में रहने वाली सोनिका से हुई थी| पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसलिए शादी के बाद से मायके चली गई, इसके बाद से लौट कर नहीं आई है। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया| 



अनूप का आरोप है कि आकांक्षा की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के चलते हैं उसने आकांक्षा को तलाक देने का फैसला ले लिया था| यह मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है| इसके बाद लगातार अनूप के ससुराल वाले सोनिका  को घर में रखने का दबाव बना रहे थे | आरोप है कि बर्रा दो में रहने वाले साले सूरेंद्र और मयंक आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते थे। अनूप का आरोप है,' साले 3 लोगों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया| 



कानपुर संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी ने बताया,'''रात 12-3 बजे के आसपास एक बुजुर्ग दंपत्ती का गला रेतकर हत्या करने का मामला आया है। घर में कुल 4 लोग थे। बड़े बेटे ने बताया कि उसका ससुराल वालों से विवाद चल रहा है और उस विवाद के चलते यह घटना उनके (ससुराल वालों) द्वारा की गई है| इनके द्वारा बताया गया है कि 3 लोग घर में घुसे जिन में से 2 लोग जान पहचान वाले थे और 1 अनजान था। मामले में छानबीन और साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। मामले में कई टीमें लगाई गई है। अभी रंजिश का मामला सामने आया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।