मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: नेपाल से लाकर मुंबई जा रही चरस पुलिस ने पकड़ी

● नेपाल से लाकर मुंबई ले जाने की थी तैयारी ● लाखों में है बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय कीमतकानपुर: पुलिस कमिश्नरेट के बने नए थाने जाजमऊ पुलिस ने तस्करी करके नेपाल से मुंबई के लिए जा रही चरस बरामद कर ली…

उत्तर प्रदेश: नेपाल से लाकर मुंबई जा रही चरस पुलिस ने पकड़ी
उत्तर प्रदेश: नेपाल से लाकर मुंबई जा रही चरस पुलिस ने पकड़ी | फ़ोटो: TVL News

● नेपाल से लाकर मुंबई ले जाने की थी तैयारी 

● लाखों में है बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय कीमत



कानपुर:  पुलिस कमिश्नरेट के बने नए थाने जाजमऊ पुलिस ने तस्करी करके नेपाल से मुंबई के लिए जा रही चरस बरामद कर ली है। पुलिस ने चरस तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।



पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मो0 सूफियान पुत्र रईस अहमद निवासी ए-83 पोखरपुर थाना जाजमऊ के रूप में हुई। पुलिस ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को श्री न्यू आशा गर्ल्स कालेज जगईपुरवा के पास से गिरफ्तार किया है। 



उसके पास से 1.270 किग्रा0 चरस भी बरामद हुई है। पकडा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। 



जब पुलिस ने अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला तो पता चला कि उसके ऊपर मु0अ0सं0 750/17 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि थाना चकेरी मु0अ0सं0 171/21 धारा 147/148/308/323 भादवि थाना चकेरी मु0अ0सं0 001/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जाजमऊ में दर्ज है। 



बरामद चरस की कीमत राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 हजार और अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार, उ0नि0 राजकुमार सिंह, का0 अतुल कुमार, कां0 पालेन्द्र सिंह, कां0 पालेन्द्र, का0 अनिल कुमार विन्द, कां0 अर्जुन कुमार शामिल रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।