कानपुर: थाना कल्यानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने वाहन चोरों के कब्जे से 1 मोटर साइकिल व 1 स्कूटी बरामद की है।
राकेश होटल तिराहे पर चैकिंग के दौरान रात करीब 01.00 बजे दोनों शातिरों को तब पकड लिया जब शातिर चोरी के वाहन बेचने की फिराक में घूम रहे थे।
अभियुक्तो की पहचान प्रदीप यादव उर्फ छोटु उर्फ हैप्पी पुत्र रामबाबु यादव नि0 नर्मदा खेडा थाना बीधापुर जिला उन्नाव उम्र 19 वर्ष और दुसरे अभियुक्त की पहचान राजकुमार गौड उर्फ राजा उर्फ राइडर पुत्र सुनील कुमार गौड नि0 इ 448 कानपुर रोड सेक्टर एम 1 एलडीए कालोनी जनपद लखनऊ हाल पता आरटीओ आफिस न0 3 ट्रासपोर्ट नगर थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ के रूप में हुई।
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हाल ही में ये दोनों मोटर साइकिल हम लोगो ने शुक्लागंज से चुराई थी और यह स्कुटी राजकुमार ने लगभग 3 महीने पहले एसपीएम हास्पिटल के पास से चुराई थी जिन्हें आज बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे। दोनों अभियुक्त पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमों मे जेल जा चुके है।
जेल में ही साथ रहने पर दोनों ने एक साथ चोरी करने की योजना बनाई थी। अभियुक्तों पर धारा 41/411/413/IPC का अपराध किया गया। दोनो पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
1 व 1 स्कूटी बरामद
अभियुक्तों के पास से पैशन प्रो यूपी 35 एई 4211 बारंग काला, एक स्कुटी एक्टिवा न0 युपी 78 डीवाई 7143 बारंग सफेद रंग की बरामद हुई।
अभियुक्त और उनका अपराधिक इतिहास
1: प्रदीप यादव उर्फ छोटु उर्फ हैप्पी पुत्र रामबाबु यादव नि0 नर्मदा खेडा थाना बीघापुर जिला उन्नाव
आपराधिक इतिहास:
1.मु0अ0स0 508/22 धारा 41/411/413 भादवि थाना कल्यानपुर कानपुर नगर
2. मु0अ0स0 305/22 धारा 379 भादवि थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव
3. मु0अ0स0 531/21 धारा 420/411/413/414/473 भादवि थाना कोतवाली जनपद उन्नाव
4. मु0अ0स0 530/21 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद उन्नाव
5. मु0अ0स0 751/21 2/3 गुण्डा अधि0 थाना कोतवाली जनपद उन्नाव
6. मु0अ0स0 41/21 धारा 379/411 थाना मानकनगर जनपद लखनऊ
2: राजकुमार गौड उर्फ राजा उर्फ राइडर पुत्र सुनील कुमार गौड नि0 इ 448 कानपुर रोड सेक्टर एम 1 एलडीए कालोनी हाल पता आरटीओ आफिस न0 3 ट्रासपोर्ट नगर थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 508/22 धारा 41/411/413 भादवि थाना कल्यानपुर कानपुर नगर
2. मु0अ0स0 305/22 धारा 379 भादवि थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव
3.मु0आ0स0 271/21 धारा 41/411/413 भादवि थाना कृष्णा नगर जनपद लखनऊ
4.मु0अ0स0 179/21 धारा 379/411 थाना अचलगंज जनपद उन्नाव
5.मु0अ0स0 172/22 धारा 379 भादवि थाना कल्यानपुर कानपुर नगर