मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पिता के हत्यारे पुत्र को पुलिस ने 4 घंटे में गिरफ्तार किया: सोते समय सिर पर रॉड मारकर घायल कर दिया, फिर चाकू से गला काटकर ली जान

● कानपुर में पिता की गला रेतकर हत्या● थाना गोविंद नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई थी घटना ● सरिया और चाकू से की थी वारदात●वारदात के बाद रतनलाल नगर में घूम रहा था। ●घायल महिला और नाना का इलाज करा रही…

पिता के हत्यारे पुत्र को पुलिस ने 4 घंटे में गिरफ्तार किया: सोते समय सिर पर रॉड मारकर घायल कर दिया, फिर चाकू से गला काटकर ली जान
पिता के हत्यारे पुत्र को पुलिस ने 4 घंटे में गिरफ्तार किया: सोते समय सिर पर रॉड मारकर घायल कर दिया, फिर चाकू से गला काटकर ली जान | फ़ोटो: TVL News

● कानपुर में पिता की गला रेतकर हत्या

● थाना गोविंद नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई थी घटना 

● सरिया और चाकू से की थी वारदात

●वारदात के बाद रतनलाल नगर में घूम रहा था। 

●घायल महिला और नाना का इलाज करा रही पुलिस

●वारदात करने वाला युवक बताया जा रहा मानसिक असंतुलित



 कानपुर: थाना गोविंद नगर क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक ने सिर पर रॉड मार कर पिता की हत्या कर दी, बचाव करने आये मां और नाना पर हमला कर के घायल कर दिया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के 4 घन्टे के भीतर आरोपी पुत्र को रतनलाल नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना सोमवार तड़के की है।



घटनाक्रम के मुताबिक निखिल शुक्ला पुत्र जीत कुमार शुक्ला निवासी मकान नंबर सी 106 गुजैनी थाना गोविंद नगर कानपुर नगर उम्र लगभग 24 वर्ष जिसका दिमाग की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है।



निखिल ने आज सोमवार सुबह करीब 4:00 से 5:00 के बीच अपने पिता जीत कुमार उम्र लगभग 55 वर्ष के सिर में लोहे की रॉड मार दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई इसने अपने नाना राम भरोसे अवस्थी उम्र लगभग 80 वर्ष एवं अपनी मां श्रीमती सुमन शुक्ला उम्र लगभग 52 वर्ष के साथ भी मारपीट कर घर से भाग गया। 



परिजनों के मुताबिक, बेटे ने सोते समय पहले रॉड से सिर पर हमला किया, फिर चाकू से गला रेत दिया। चीख सुनकर बचाने दौड़ी मां और नाना को भी आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की। दोनों घायल हैं।



बेटे ने पिता को चाकू से गोदकर मार डाला, बचाव में आई मां व नाना पर भी किया हमला



सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। डीसीपी साउथ/ क्राइम सलमान ताज पाटिल ने युवक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया। तलाश में जुटी टीमों ने आरोपी निखिल को रतन लाल नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर विधिक कार्रवाई कर रही है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।