कानपुर : Kanpur Violence Case: कानपुर हिंसा मामले पर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने शनिवार को कहा कि,अभी स्थिति सामान्य है, सभी जगह पर सुरक्षाबल तैनात हैं। 3 FIR दर्ज़ हैं जिसमें 36 लोगों की पहचान हो चुकी है अभी भी हमारे पास बरामद फोटोज से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है|
जल्द ही सभी साजिशकरता और मौके पर मौजूद लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी। NSA के तहत कार्रवाई होगी ताकि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए|
पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने कहा कि,हमने सुरक्षाकर्मियों को संक्षिप्त में समझाया कि सब सतर्क और सजग रहकर ड्यूटी करें। हम लोग एक रूट मार्च फूट पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं ताकि आम जनता में विश्वास बने। यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। कोई भी समस्या नहीं है|
कानपुर की घटना पर ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया,''कल की जो घटना हुई उसमें कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है। वहां जितने भी उपद्रवी है और इसके पीछे कौन हैं इसकी पहचान कराई जा रही है। इन पर कार्रवाई की जाएगी, इनकी संपत्ति भी जब्त होगी| इसके अतिरिक्त जिन लोगों ने इन्हें भड़काया है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में वहां शांति है। शांति व्यवस्था बनाए रखने वाले लोग भी लोगों को शांति के लिए जागरुक कर रहे हैं। सभी जगह अलर्टनेस बढ रहा है|
भाजपा प्रवक्ता की 'विवादास्पद टिप्पणी' के विरोध में दुकान बंद करने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार को बवाल हो गया था। पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गई विवादित टिप्पणी के बाद ''बाजार बंद करने के आह्वान' को लेकर शुक्रवार को दो समुदाय भिड़ गए थे| एक समूह ने दूसरे समूह के बुलाए गए बंद का विरोध किया, जिसके बाद पथराव की घटना हुई थी| भीड़ को तितर-बितर करने और आगे की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े|