कोर्ट का फैसला आने भगवान 'भूखे और प्यासे' रहेंगे?: ज्ञानवापी मस्जिद में पूजा करने से रोकने पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
वाराणसी: Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के ऐलान के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने उनके मठ में ही रोक दिया है| ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
कोर्ट का फैसला आने भगवान 'भूखे और प्यासे' रहेंगे?: ज्ञानवापी मस्जिद में पूजा करने से रोकने पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद | फ़ोटो: TVL News
वाराणसी: Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के ऐलान के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने उनके मठ में ही रोक दिया है| ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के ऐलान के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बाहर निकलने से रोकने के लिए उनके मठ के बाहर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती है। मामला वाराणसी कोर्ट में विचाराधीन है।
पुलिस द्वारा मठ पर रोके जाने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि,'न्यायालय का जो निर्णय होगा उसे हम मानेंगे लेकिन न्यायालय का निर्णय आने तक क्या भगवान भूखे और प्यासे रहेंगे?...
हमने पुनर्विचार याचिका दायर की (प्रार्थना करने की अनुमति के लिए) लेकिन पुलिस से कोई जवाब नहीं मिला| मैंने अपने खुद के मोबाइल से आयुक्त को याचिका भेजी और अपने आदमी को पत्र के साथ उपायुक्त के ऑफिस भेजा। मेरे पास प्रमाण है। मैं यहां बैठूंगा, पूजा के बाद ही खाना खाऊंगा|
दरअसल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शिवलिंग पर शनिवार 4 जून को पूजन का ऐलान किया था| हालांकि प्रशासन ने यह मामला अदालत में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए पूजा-अर्चना की इजाजत देने से इनकार कर दिया|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।