मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर हिंसा मामला: उपद्रवियों पर लगेगा एनएसए व गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति; किसी को बख्शा नहीं जाएगा

● किसी को बख्शा नहीं जाएगा , कारवाई ऐसी की होगी कि पुनरावृत्ति करने की हिम्मत न होगी ● मास्टर माइंड समेत चार अभियुक्त क्राइमब्रांच ने लखनऊ से दबोचे ● किसी संगठन और फंडिंग के तार भी विवेचना में तलाशे…

कानपुर हिंसा मामला: उपद्रवियों पर लगेगा एनएसए व गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति; किसी को बख्शा नहीं जाएगा
कानपुर हिंसा मामला: उपद्रवियों पर लगेगा एनएसए व गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति; किसी को बख्शा नहीं जाएगा | फ़ोटो: TVL News

● किसी को बख्शा नहीं जाएगा , कारवाई ऐसी की होगी कि पुनरावृत्ति करने की हिम्मत न होगी 

● मास्टर माइंड समेत चार अभियुक्त क्राइमब्रांच ने लखनऊ से दबोचे 

● किसी संगठन और फंडिंग के तार भी विवेचना में तलाशे जाएंगे 

● बेकनगंज मामले में लिखे गए तीन मुकदमें, अब तक 22 गिरफ्तार 

● हिंसा मामले में लिखे गये मुकदमों में से 36 नामजद और 450 अज्ञात 

● एक अन्य मुकदमें में हजारों की अज्ञात भीड़ को भी किया शामिल 

● हयात जफर हाशमी समेत सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी 

● सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उपद्रवियों को चिन्हित कर रही पुलिस 

● उपद्रवियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर चल रही दबिश 

●12 कंपनी पीएसी कर रही है पूरे क्षेत्र की पेट्रोलिंग 



कानपुर : Kanpur Violence Case: जिन्होने शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया है उन उपद्रवियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, इसके बाद सभी पर एनएसए और गैंगस्टर जैसी सख्त कारवाई करने के साथ इनकी संपत्ति की भी जांच करके उसे कुर्क किया जाएगा। जिस किसी ने भी शहर की आबोहवा में नफरत का जहर घोलने का प्रयास किया है उनपर ऐसी कारवाई की जाएगी जो उदाहरण बनेगी। किसी भी कीमत पर ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 



यह बात शनिवार को पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने शुक्रवार को बेकनगंज थाना क्षेत्र में हुई हिंसा की घटना में की जा रही कारवाई के बारे में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।   घटना में शामिल चार मुख्य आरोपी जो कि घटना के बाद से शहर छोड़कर भाग गये थे। सभी को क्राइम ब्रांच की टीम ने लखनऊ के थाना हजरतगंज क्षेत्र से महज 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ से गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हयात जफर हाशमी पुत्र रशीद जफर निवासी प्रेमनगर थाना चमनगंज, जावेद अहमद खान पुत्र इम्तियाज मोहम्मद खान निवासी कादरी हाउस तलाक महल बेकनगंज, मोहम्मद राहिल पुत्र अब्दुल निवासी नई सड़क थाना बेकनगंज, मोहम्मद सुफियान पुत्र साकेत निवासी शौकत अली पार्क थाना बजरिया के रूप में हुई।



गिरफ्तार हुए जावेद अहमद का लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में एशियन वाइस पोस्ट न्यूज का चैनल है, सभी आरोपी अभियुक्त घटना के बाद से वहीं जाकर छिप गये थे। सभी से पूछताछ करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। अब तक की पूछताछ में छह अन्य लोगों का नाम अभियुक्तों ने कबूला है। बाकी पूछताछ की लिये पुलिस न्यायालय में रिमांड पर लेने के लिये अर्जी दाखिल करेगी। उपद्रवियों का किसी संगठन से संबंध है या फंडिग हुई है इसकी भी जांच की जाएगी। सभी के बैंक खातों को भी खंगाला जाएगा ताकि उपद्रव के पूरे नेटवर्क शिकंजे में लिया जा सके।




उधर शुक्रवार को बेकनगंज क्षेत्र की नई सड़क पर फैली अशांति कमिश्नरेट पुलिस की त्वरित कारवाई के चलते शांत हो गई। रात भर हुए फ्लैग मार्च और मौके पर मौजूद भारी पुलिस और 12 कंपनी पीएसी बल ने उपद्रवियों को घर में घुसने पर विवश कर दिया। अब तक मामले में तीन मुकदमे लिखे गये हैं, पहला मुकदमा थाना प्रभारी बेकनगंज, दूसरा मुकदमा चंद्रेश्वर हाता निवासी एक व्यक्ति और तीसरा मुकदमा एक उपनिरीक्षक की तहरीर पर लिखा गया है। 



पहला मुकदमा थाना प्रभारी बेकनगंज नवाब अहमद द्वारा लिखाया गया है। मुकदमें में 36 लोग नामजद और करीब 450 अज्ञात लोगों की हमलावर भीड़ पर धारा 147, 148,149,153, 307, 323, 332, 333, 336, 353, 427, 504, 506, 7 सीएलए के तहत मुकदमा लिखा गया है। हयात जफर हासमी, एहतिशाम काबाड़ी, जीशान, आकिब, निजाम कुरैशी, आदिल, इमरान कालिया, शहरयान, यूसुफ मंसूरी जौहर फैंस एसोसिएशन, आमिर जावेद, मुदस्सिर, मो.आजाद, जीशान एवेंजर, अब्दुल सकील, इरफान चडडी, शेरा, सफी, अरफित आसिफ, इसराइल, अकील खिचड़ी, अदनान, परवेज चिक्कन, शादाब, इसरत अली, मो राशिद, अलीशान, नासिर, आशिक अली, मो.आकिब, मो.साजिद, अनस, शाहिद, बिलाल, हाजी मो. नासिर, हबीब, रहमान सभी थाना बेकनगंज निवासी है। नामजद लोगों में जफर हयात हाशमी समेत अब तक कुल 18 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 



दूसरा मुकदमा चंदेश्वर हाता परेड, थाना बेकनगंज निवासी मकेश की तहरीर पर पुलिस ने लिखा है, तहरीर में हजारों की अज्ञात भीड़ पर पत्थर, मारपीट, जानलेवा हमला, गालीगलौज का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने धारा 147, 148,149,153, 307, 323, 336, 504, 506, 7 सीएलए के तहत मामला लिखा गया है। 



तीसरा मुकदमा थाना बेकनगंज के एसआई आरिफ रजा ने लिखाया है। इसमें 20 लोगों को नामजद और 350 अज्ञात लोगों पर 147, 148,149,153, 307, 323, 336, 504, 506, 7 सीएलए के तहत मामला लिखा गया है। एसआई आरिफ रजा ने हयात जफर हासमी,आदिल, इमरान कालिया, शहरयान, यूसुफ मंसूरी जौहर फैंस एसोसिएशन, आमिर जावेद,अब्दुल शकील, आफित,इसराइल, नासिर, आशिक अली, मो.आकिब, मो.साजिद, अनस, शाहिद, बिलाल, हाजी मो. नासिर, हबीब, रहमान समेत 350 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। 



शुक्रवार को फैली अशांति के बाद से पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी नेहा शर्मा व अन्य अधिकारी लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च करके स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की सक्रियता के चलते मामला कुछ ही देर में शांत हो गया, एहतियातन फ्लैग मार्च चल रहा है और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही है।



किसी को बख्शा नहीं जाएगा

कानुपर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने कहा, शहर की शांति और कानून व्यवस्था को खराब करने वाले एक-एक आरोपी को चिन्हित कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाएगी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सभी पर एनएसए और गैंगस्टर जैसी सख्त कारवाई करने के साथ ही संपत्ति की भी जांच करके उसे कुर्क किया जाएगा।



अब तक इनकी हुई गिरफ्तारी

1- हयात जफर हाशमी पुत्र रशीद जफर निवासी प्रेमनगर थाना चमनगंज

2- जावेद अहमद खान पुत्र इम्तियाज मोहम्मद खान निवासी कादरी हाउस तलाक महल बेकनगंज 

3- मोहम्मद राहिल पुत्र अब्दुल निवासी नई सड़क थाना बेकनगंज 

4- मोहम्मद सुफियान पुत्र साकेत निवासी शौकत अली पार्क थाना बजरिया 

5- नासिर पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी 9 बटा 23 ईदगाह कॉलोनी थाना कर्नलगंज

6- आशिक अली पुत्र स्वर्गीय जाहिद अली निवासी 9 बटा 20 बक्र मंडी छेदी शाह की तकिया थाना कर्नलगंज

7- मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद मुकर्रम निवासी 98 बटा 23 रेडीमेड मार्केट थाना बेगमगंज

8- मोहम्मद साजिद पुत्र सादर हुसैन निवासी 92 बटा 244 हीरामन का पुरवा थाना बेगमगंज 

9- अनस पुत्र असलम हसन निवासी बी बटा दो अहमदनगर मदीना मस्जिद थाना जाजमऊ 

10- शाहिद पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी 97 बटा 98 तलाक महल थाना बेगमगंज कानपुर नगर

11- बिलाल पुत्र परवेज निवासी 615 मीरपुर कैंट थाना रेल बाजार 

12- हाजी मोहम्मद नासिर पुत्र मोहम्मद मतीन निवासी 95 बटा 49 बेगमगंज 

13- हबीब पुत्र रसीद निवासी 105 बटा 146 मोहम्मद अली पार्क चमनगंज 

14- रहमान पुत्र एहसान निवासी 88 बटा 479 दलेल पुरवा थाना चमनगंज 

15- मोजम सारिक सन ऑफ मोहम्मद बक्स निवासी 95 बटा 26 हलीम कंपाउंड बेकनगंज

16- जीशन पुत्र इशृतुल्लाह , हीरामानकपूर्वा 

17-सफी पुत्र शमी निवासी हीरामन का पुरवा बेगमगंज 

18- शहरयान पुत्र राजू निवासी हीरामन का पुरवा बेगमगंज 

19-आदिल पुत्र कयूम निवासी 98 बटा 179 बेकनगंज 

20- इमरान कालिया पुत्र निसार अहमद निवासी 98/179 नाजिर बाग बेकनगंज

 21- अइर्फत निवासी कुली बाजार थाना अनवरगंज 

22- इसराइल पुत्र इजराइल निवासी 92 बटा 11 हीरामन का पुरवा थाना बेगमगंज









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।