मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

बीजेपी 'सभी धर्मों' का सम्मान करती है, किसी भी धर्म के पूजनीयों का 'अपमान' स्वीकार नहीं करती है: नुपूर शर्मा के विवादित बयान से बीजेपी ने किया किनारा

नई दिल्ली: भाजपा ने अपने बयान में कहा, "भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।" बीजेपी का ये बयान पार्टी प्रवक्…

बीजेपी 'सभी धर्मों' का सम्मान करती है, किसी भी धर्म के पूजनीयों का 'अपमान' स्वीकार नहीं करती है: नुपूर शर्मा के विवादित बयान से बीजेपी ने किया किनारा
बीजेपी 'सभी धर्मों' का सम्मान करती है, किसी भी धर्म के पूजनीयों का 'अपमान' स्वीकार नहीं करती है: नुपूर शर्मा के विवादित बयान से बीजेपी ने किया किनारा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भाजपा ने अपने बयान में कहा, "भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।" बीजेपी का ये बयान पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के बाद आया है| बीजेपी ने पार्टी प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के बाद जारी विवाद के बीच उनसे दूरी बना ली है|



बीजेपी  के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने कहा , “ भाजपा किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान स्वीकार नहीं करती है| सभी धर्मों का सम्मान करती है| भारतीय जनता पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं है जो किसी भी धर्म-संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए|



अरुण सिंह ने कहा ,भारत की हजारों वर्षों की यात्रा में हर धर्म पुष्पित-पल्लवित हुआ है। भारतीय जनता पार्टी सर्वपंथ समभाव को मानती है। किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान भाजपा स्वीकार नहीं करती। भारतीय जनता पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं है जो किसी भी धर्म-संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। 



भाजपा ना ऐसे किसी विचार को मानती है और ना ही प्रोत्साहन देती है। देश के संविधान की भी भारत के प्रत्येक नागरिक से सभी धर्मों का सम्मान करने की अपेक्षा है। आजादी के 75वें वर्ष में, इस अमृतकाल में, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना निरंतर मजबूत करते हुए, हमें देश की एकता, देश की अखंडता और देश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।