●अभियुक्तों ने चेन लूट की कई वारदातें कबूल की हैं
●एक अभियुक्त वाहन चोरी में सात बार जा चुका है जेल
● डीसीपी साउथ ने खुलासा करने वाली टीम को दिया 20 हजार का इनाम
कानपुर: पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के साउथ जोन में चेन लूट की वारदात करके दहशत फैलाने वाले शातिर लुटेरों को थाना नौबस्ता पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने चेन लूट की कई वारदातें कबूल की हैं। अभियुक्तों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। डीसीपी साउथ ने खुलासा करने वाली टीम को ₹20000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
घटनाक्रम के मुताबिक किदवई नगर केस्को कार्यालय के पास वाहन चेकिंग में बिना नम्बर के अपाचे मो0 साइकिल से दो व्यक्ति आ रहे थे पुलिस वालो को देखकर एकाएक गाडी रोककर मोड़कर भागना चाहे भागने का मौका दिये बगैर ही केस्को कार्यालय के ब्लाक किदवई नगर के पास पकड़ा गया।
पूछताछ में अभियुक्तगण की पहचान 1.अजय कुमार साहू पुत्र महेश साहू निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना बिधनू कानपुर नगर उम्र करीब 24 वर्ष
2. विनय कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी सन्नी सरॉय थाना गंगाघाट उन्नाव हाल पता किराये का मकान कंचन नगर मोड पर तिवारी जी का मकान शुक्लागंज थाना गंगाघाट उन्नाव, हाल मुकाम डूडा कालोनी वी-247 पनकी थाना पनकी कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष.
जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 153/2023 धारा 392/411 भादवि0 पंजीकृत है। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त अजय कुमार वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कानपुर नगर के अलग- अलग थानों से 7 बार जेल जा चुका है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम को डीसीपी साउथ के द्वारा ₹20000 का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
घटनाओं का विवरणः-
1. अभियुक्तगणों ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 26.03.2023 सुबह करीब 07.00 बजे हम दोनो ने इसी मोटर साइकिल से केस्को कार्यालय K ब्लाक किदवई नगर से पहले एक महिला से चैन छीने थे जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 153/2023 धारा 392 भादवि0 थाना नौबस्ता कमिश्नरेट कानपुर नगर में पंजीकृत है।
2. दिनांक 03.04.2023 को सुबह करीब 7 से 7.30 के बीच देवकी नगर चौराहे के पास एक महिला तखत पर बैठी थी जिसे हम लोगो छीन लिया था जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 167/23 धारा 392 भादवि0 थाना नौबस्ता कमिश्नरेट कानपुर नगर में पंजीकृत है।
3. दिनांक 03.03.2023 व 30.03.2023 को अन्नपूर्णा जनरल स्टोर साकेत नगर किदवई नगर से सुबह 7 से 8 बजे के मध्य सड़क पर जा रही महिला से चैन छीने थे। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 37/23 धारा 392 भादवि0 थाना किदवई नगर में पंजीकृत है।
4. दिनांक 30.03.2023 को साइट नं0-01 चौराहा जाने वाली रोड पर एक महिला से समय 07.30 से 08.00 बजे के बीच छीना था। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 57/23 धारा 392 भादवि0 थाना किदवई नगर में पंजीकृत है।
5. वर्ष 2022 मे जून के पहले हफ्ते मे साकेत नगर पार्क के पास एक महिला से सुबह करीब 07.00 बजे छीने थे। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 135/2023 धारा 392 भादवि0 थाना किदवई नगर में पंजीकृत है।
बरामदगी का तरीकाः-
बाउम्मीद बरामदगी पकडे गये विनय कुमार व अजय साहू को लेकर विनय के कुमार बताये रास्ते से चलकर डूडा कालोनी V247 पनकी थाना पनकी थाना पनकी आये जहां से विनय कुमार ने एक पीली धातु की चैन व 45,000/- रु0 बक्से से निकालकर दिये और बताया कि 30.03.2023 को छीनी गयी चैन को मैने अपनी पत्नी के साथ जा कर मजबूरी बताकर राह चलते व्यक्ति को 45000/- रु0 मे बेचा था वही है तथा दिनांक 03.03.2023 को अन्नपूर्णा जनरल स्टोर के पास से लूटी गयी चैन है विनय कुमार द्वारा बताया गया कि लूट की चैन को बिचवाने के लिये मै अपने साथ अपनी पत्नी को ले जाते है मेरी पत्नी भी लूटी गयी चैन बिचवाने मे सहयोग करती है बरामद चैन रुपयो को अलग अलग पारदर्शी डिब्बे मे रखी गयी और बाउम्मीद बरामदगी लूटी गयी चैन पकडे गये अजय कुमार साहू व विनय कुमार को मय पुलिसबल अजय कुमार साहू के बताये रास्ते से चल कर ग्राम कल्याणपुर थाना बिधनू आए जहां पर अजय साहू द्वारा अपने बैग से एक अदद पीली धातु की चैन दिया और बताया कि मै तथा विनय मिलकर जून के पहले सप्ताह मे साकेत नगर पार्क के पास से एक महिला से छीना था वही चैन है।
बरामदगीः- 1-नकद 45000/-रू0 2. चार अदद पीली धातु के चैन (मु0अ0सं0 153 / 23 धारा 392 भादवि का चैन तोला गया तो वजन 6.4 ग्राम है, मु0अ0सं0 167/2023 धारा 392 भादवि का चैन 5.5 ग्राम है अन्य बरामद चैन व रुपयो के सम्बन्ध मे थाना किदवई नगर से जानकारी की गयी तो बताया कि दिनांक 03.03.2023 के संबंध मे मु0अ0सं0 37/23 धारा 392 भादवि पंजीकृत है जिसका वजन 6.4 ग्राम है तथा दिनाकं 30/03/2023 के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 57/23 धारा 392 भादवि पंजीकृत है जिसमे चैन को बेचने के बाद 45000/- रु0 बरामद है दिनांक 08/06/2022 को घटना के संबंध में मु0अ0सं0 135/20233 धारा 392 भादवि पंजीकृत है जिसकी वजन 6.0 ग्राम है) ... एक अदद अपाचे मो0 साइकिल बना नम्बर प्लेट