नई दिल्ली: दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया।
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को कहा कि,“परम श्रद्धेय नेता जी के जनहित में किये कार्यों हेतु महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पदम विभूषण प्रदान किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हैं | आज अखिलेश यादव जी ने श्रद्धेय नेता जी को प्रदान पदम विभूषण महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्राप्त किया श्रद्धेय नेता जी सदैव अमर रहेंगे
-सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार, प्रोफेसर सी.ए. ऐसक, अभिनेत्री रवीना टंडन, डॉ. राधाचरण गुप्त, उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मौहम्मद हुसैन, हेमंत चौहान,प्रेमजीत बारिया, आचार्य डॉ. सुकामा देवी, 'नाटू नाटू' गाने की रचना करने वाले संगीतकार एम.एम. कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।