कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना नौबस्ता पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को 4 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया| थाना नौबस्ता पुलिस को सूचना मिली कि यशोदा नगर चौराहे के आसपास 03 व्यक्ति घूम घूम कर गांजा बेच रहे हैं, इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराही फोर्स के एक बारगी दबिश देकर समय करीब 11.50 बजे अभियुक्तगण आशीष कुमार गौतम उर्फ कुनाल पुत्र अशोक कुमार , अश्विनि वाल्मिकी पुत्र स्व0 नरेश वाल्मिकी और अजय साहनी पुत्र स्व0 रमेश साहनी को हिरासत पुलिस में लिया गया |
जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 564/2022 धारा 8/20 NDPS Act, मु0अ0सं0 565/2022 धारा 8/20 NDPS Act, मु0अ0सं0 566/2022 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत है। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
नाम पता अभियुक्तः
1. आशीष कुमार गौतम उर्फ कुनाल (उम्र 32 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार नि0 103/17 चुन्नीगंज चौकी के पीछे कर्नलगंज थाना बजरिया कानपुर नगर (मु0अ0सं0 564/2022 धारा 8/20 NDPS Act)
2. अश्विनि वाल्मिकी (उम्र 33 वर्ष) पुत्र स्व0 नरेश वाल्मिकी नि0 बीएच-1 रेलवे कालोनी मिलिट्री कैम्प थाना जूही कानपुर नगर (मु0अ0सं0 565/2022 धारा 8/20 NDPS Act)
3. अजय साहनी पुत्र स्व0 रमेश साहनी नि0 म0नं0 24 न्यू आजाद नगर थाना बिधनू कानपुर नगर उम्र 39 वर्ष (मु0अ0सं0 566/2022 धारा 8/20 NDPS Act)
बरामदगी: नाजायज गांजा 4 kg 800 ग्राम व 950/- रुपया, स्कूटी एक्टिवा नम्बर UP78EZ1261 , स्कूटी TVS (NTORQ) मे नम्बर नही