मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मजबुत सुरक्षा घेरे में होंगे भोलेनाथ के दर्शन: सावन माह के दूसरे सोमवार के लिये सुरक्षा इंतजाम पूरे, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की होगी नजर और रिकॉर्डिंग

●शहर के सभी शिवमंदिरों का पुलिस ने किया निरीक्षण●मंदिर कमेटी के साथ बैठककर सभी समस्याएं निपटाई ●सभी शिवालयों और गंगाघाटों पर लगाया पुलिसबल ●पीएसी की मोटर बोट और गोताखोर किये गए मुस्तैद●पुलिस बल के सा…

मजबुत सुरक्षा घेरे में होंगे भोलेनाथ के दर्शन: सावन माह के दूसरे सोमवार के लिये सुरक्षा इंतजाम पूरे, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की होगी नजर और रिकॉर्डिंग
मजबुत सुरक्षा घेरे में होंगे भोलेनाथ के दर्शन: सावन माह के दूसरे सोमवार के लिये सुरक्षा इंतजाम पूरे, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की होगी नजर और रिकॉर्डिंग | फ़ोटो: TVL News

●शहर के सभी शिवमंदिरों का पुलिस ने किया निरीक्षण

●मंदिर कमेटी के साथ बैठककर सभी समस्याएं निपटाई 

●सभी शिवालयों और गंगाघाटों पर लगाया पुलिसबल 

●पीएसी की मोटर बोट और गोताखोर किये गए मुस्तैद

●पुलिस बल के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी का भी इस्तेमाल



कानपुर:  पवित्र सावन माह की शुरुआत होने के बाद आज सावन का दूसरा सोमवार है। कमिश्नरेट पुलिस ने सभी शिवमंदिरों और गंगा घाटों की सुरक्षा में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। इसके साथ ही पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी मंदिरों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुख्ता करेगी। 


सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा आनंदेश्वर परमट मंदिर में दर्शन व्यवस्था के लिए मेला में लगे सभी प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक, चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी, महिला उप निरीक्षक, तथा महिला आरक्षी के साथ मीटिंग कर सबको महत्वपूर्ण ड्यूटी के संबंध में निर्देशित किया गया और हर छोटी से छोटी बात को बताया गया। 



जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परमट मंदिर का निरीक्षण किया गया और विचार-विमर्श कर सुझाव और सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही जाजमऊ स्थित बाबा सिद्धनाथ और नवाबगंज स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में भी उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं दिशा



सावन में मंदिरों और घाटों की सुरक्षा का यह है फल प्रफ प्लान

-पुलिस और मंदिर कमेटी के बीच संवाद के लिये तैयार किया गया वाट्सएप ग्रुप

-गंगा स्नान करने वाले सभी घाटों पर तैनात रहेगी पुलिस और पीएसी

-सभी पीएसी की मोटरबोट और गोताखोरों को रखा जाएगा एक्शन मोड में

-अच्छी व्यवस्था देने के लिये माइक्रोलेवल से सुरक्षा तैयारी करने के निर्देश

-सभी मंदिरों में पार्किंग व्यवस्था, बैरीकेडिंग आदि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराएं

-घाटों पर गोताखोरों के मोबाइल नंबर व संबंधित थाना इंचार्ज का नंबर कराए अंकित

-सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी करके सुरक्षा की जाएगी पुख्ता 

-कांवड़ियों के रूट की व्यवस्था और उनकी सुरक्षा पर रहेगा पूरा जोर

-नगर निगम करवा रहा है पूरे रूट में प्रकाश व सफाई व्यवस्था

-घाटों का निरीक्षण कर वहां पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।