कानपुर: कानपुर नगर की थाना कलक्टरगंज पुलिस ने 42 वर्षीय एक महिला के पास से लगभग 1 किलो नाजायज गांजा बरामद किया| पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी करने पर कोई वाजिब कागजात नही दिखा सकी एवं गांजा को अवैध तरीके से बेचने की बात कबूल की। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि ,'' थाना कलक्टरगंज पुलिस टीम को आज सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पानी की टंकी के पास रेलवे सीपीसी कालोनी मे एक महिला अवैध गांजा बेच रही है | इस सूचना पर कलक्टरगंज पुलिस टीम महिला पुलिस के साथ पानी की टंकी के पास पहुंची तो देखा की पानी की टंकी के पास एक महिला अकेले खड़ी है।
महिला के पास महिला हेड कांस्टेबल फिरोज परवीन व महिला कांस्टेबलअर्चना गौतम ने पहुंचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम समीरून निशा W/O स्वं0 मो0 जुबैर उर्फ मेहरूब निवासी घंटाघर माल गोदाम कच्ची बस्ती सीपीसी कॉलोनी थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर बताया ।
महिला पुलिस द्वारा नियमानुसार जामा तलाशी कराई गयी तो दाहिने हाथ में पकड़े इस्तेमाली प्लास्टिक के झोले को खोलकर देखा गया तो प्लास्टिक की पन्नी में रखी वस्तु से गांजा जैसी गंध आ रही थी ।
अभियुक्ता समीरून निशा ने बताया कि साहब यह गांजा है जिसको बेचने के लिए मैं यहां आई थी। यह कहकर क्षमा याचना करने लगी | महिला से बरामदा नाजायज गांजा के सम्बंध मे उसे रखने का लाइसेंस तलब किया तो दिखाने से कासिर रही जिसके उपरान्त नियमानुसार गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना कलक्टरगंज पर मु0अ0सं0 14/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता को जेल भेजा गया ।