मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कानपुर में सो रहे शख्स का मोबाइल चुराते पुलिसकर्मी का VIDEO वायरल: सस्पेंड, कांस्टेबल व पीआरडी के खिलाफ FIR दर्ज

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक सिपाही ने सोए हुए व्यक्ति का मोबाइल निकाल लिया| मोबाइल चुराते हुए कांस्टेबल का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। वीडियो सामने…

कानपुर में सो रहे शख्स का मोबाइल चुराते पुलिसकर्मी का VIDEO वायरल: सस्पेंड, कांस्टेबल व पीआरडी के खिलाफ FIR दर्ज
कानपुर में सो रहे शख्स का मोबाइल चुराते पुलिसकर्मी का VIDEO वायरल: सस्पेंड, कांस्टेबल व पीआरडी के खिलाफ FIR दर्ज | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक सिपाही ने सोए हुए व्यक्ति का मोबाइल निकाल लिया| मोबाइल चुराते हुए कांस्टेबल का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद कानपुर आउटर एसपी ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया| आरक्षी प्रिगेश कुमार के विरुद्ध थाना महाराजपुर पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है|



पूरा मामला  महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा चौराहे की है| जहां नितिन सिंह रात में घर के बाहर सो रहे थे। छतमरा चौराहे पर रात्रि गश्त में लगे आरक्षी प्रिगेश कुमार सिंह ने नितिन के सोने का फायदा उठाते हुए उनका मोबाइल चोरी कर लिया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में मोबाइल चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई।



पुलिस ने बताय कि,'प्रकरण के सम्बन्ध में आरक्षी प्रिगेश कुमार व पीआरडी के विरुद्ध थाना महाराजपुर पर अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है|अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



 कानपुर आउटर के अपर पुलिस अधीक्षक विजेंद्र द्विवेदी ने बताय कि,''गश्त के दौरान एक सिपाही ने सोए हुए व्यक्ति का मोबाइल निकाल लिया। घटना की पुष्टी सीसीटीवी के माध्यम से हो गई है। आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।