मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs SA 2nd ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

रांची: IND vs SA 2nd ODI: भारतीय टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ सीरीज भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। एडेन मार्…

IND vs SA 2nd ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में की 1-1 से बराबरी
IND vs SA 2nd ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में की 1-1 से बराबरी | फ़ोटो: TVL News

रांची: IND vs SA 2nd ODI:  भारतीय टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ सीरीज भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है।  एडेन मार्करम (79) और रीजा हेंड्रिक्स (74) की  बल्लेबाजी की वजह से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स रांची में रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 279 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में श्रेयस अय्यर (113) और ईशान किशन (93)  की शानदार बल्लेबाजी के दमपर टीम इंडिया 45.45 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। अय्यर ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 111 बॉल का सामना किया और 113 रन की पारी खेली। वहीं, ईशान ने 93 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्के निकले। दोनों के बीच 161 रनों की साझेदारी हुई।



साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया| साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम ने 89 बॉल में 79 रन की पारी खेली। वहीं, रीजा हेन्ड्रिक्स ने 76 बॉल में 74 रन बनाए।भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, कुलदीप यादव और शार्दूल ठाकुर ने 1-1 विकेट मिला। 



साउथ अफ्रीका को पहला झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा है। मोहम्मद सिराज ने  क्विंटन डिकॉक को क्लीन-बोल्ड कर दिया। डिकॉक 8 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। 10वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिली है। अपने डेब्यू मैच में स्पिनर शाहबाज अहमद ने यानेमन मलान को एलबीडब्लू आउट कर दिया। यानेमन मलान 31 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए।



साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका रीजा हेंड्रिक्स के रूप में लगा है। मोहम्मद सिराज ने रीजा हेंड्रिक्स को 74 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने कुलदीप यादव की गेंद पर मोहम्मद सिराज को कैच थमा दिया। हेनरिक क्लासेन 30 रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने  एडेन मार्कराम को कैच आउट किया। शिखर धवन के हाथों कैच देकर एडेन मार्कराम 79 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। 



साउथ अफ्रीका को छठा झटका वेन पार्नेल के रूप में लगा। शार्दुल ठाकुर ने वेन पार्नेल को 16 रनों पर कैच आउट किया। श्रेयस अय्यर ने पार्नेल का कैच लिया। साउथ अफ्रीका को सांतवां झटका केशव महाराज के रूप में लगा। मोहम्मद सिराज ने केशव महाराज को 5 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। डेविड मिलर 34 गेंदों पर 35 रन नाबाद लौटे|




279 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को वेन पर्नेल ने पहला झटका दिया। वेन पर्नेल ने कप्तान शिखर धवन को क्लीन बोल्ड कर दिया| धवन 13 रन बनाकर आउट हुए| वहीं, 9वें ओवर में कैगिसो रबाडा ने शुभमन गिल को 28 रन पर आउट कर दिया।  भारतीय टीम को तीसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है|  35वें ओवर में ब्योर्न फोर्टुइन की गेंद पर ईशान किशन 93 रन बनाकर कैच आउट हुए। उनका कैच रीजा हेंड्रिक्स ने लिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर (111 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से नाबाद 113 रन ) और संजू सैमस (36 गेंदों पर एक छक्का और एक चौका की मदद से नाबाद 30 रन) ने टीम को जीत दिला दी। दक्षिण अफ्रीका के लिए वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा एवं ब्योर्न फोर्टुइन ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की|



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत:  शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दूल ठाकुर, शाहबाज अहमद, आवेश खान, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।



साउथ अफ्रीका:  क्विंटन डिकॉक, यानेमन मलान, रीजा हेन्ड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा,ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।