मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा: कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर कर चुके हैं लाखों की ठगी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस

●थाना रावतपुर पुलिस ने गिरोह के चार अभियुक्तों को दबोच लिया है ●पुलिस और सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर कर रहे थे ठगी ●कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर कर चुके हैं लाखों की ठगी ●नौकरी के नाम पर…

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा: कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर कर चुके हैं लाखों की ठगी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा: कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर कर चुके हैं लाखों की ठगी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस | फ़ोटो: TVL News

●थाना रावतपुर पुलिस ने गिरोह के चार अभियुक्तों को दबोच लिया है 

●पुलिस और सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर कर रहे थे ठगी 

●कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर कर चुके हैं लाखों की ठगी 

●नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस


कानपुर: पुलिस और सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर सीधे-साधे लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ थाना रावतपुर पुलिस ने किया है। कई शिकायते मिलने के बाद जांच में जुटी थाना रावतपुर पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से नकली नियुक्ति पत्र व अन्य कागजात भी बरामद हुए है। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के खंगालने में जुटी हुई है।



नमक फैक्ट्री चौराहे के पास से पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान 01-अनिल कुमार यादव पुत्र फेरू सिंह पता ग्राम नवादा पोस्ट पुंडरी थाना अलाव जनपद मैनपुरी 02. धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू पुत्र महेश कुमार नि0 हाल पता



आवास विकास नौबस्ता हंसपुरम थाना नौबस्ता कानपुर नगर स्थायी पता - गांव झाउप पोस्ट मोहरारी थाना चांदपुर जिला फतेहपुर 03- कुमार उज्जवल पुत्र राम प्रसाद शर्मा नि0 A-36 केशव विहार कल्यानपुर थाना गुडम्बा जिला लखनऊ (4) देवानन्द उर्फ देवा उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र गौरी शंकर पता-गंग चौली खुर्द पोस्ट खदरा थाना औंग जिला फतेहपुर के रूप में हुई। गाड़ी में अभियुक्तों द्वारा कूटरचित दस्तावेज और वादिनी के द्वारा दी गई धनराशि का बरामद हुई। पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ धारा 467/468/471/420/411/406/504/506 IPC के तहत कारवाई कर रही है।




बरामदगी 

अभियुक्तों के पास से 01 पत्र कूटरचित, 01 फोटो कॉपी नियुक्ति पत्र, 01 सचिवालय प्रवेश पत्र, 01 selected list For post of Computer operator, रू 2,36,000 (दो लाख छत्तीस हजार) रुपया नकद, 04 विभिन्न बैंको के ATM कार्ड, पास बुक 01, चैक बुक 02 बरामद हुई।




आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0स0 007/22 धारा 420/467/468/471/406/504/506/411 IPC थाना कल्यानपुर कानपुर नगर 

2- मु0अ0स0 0076/21 धारा 307/506 भादवि थाना किशनी जनपद मैनपुरी







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।