मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा: हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम पेड़ से टकराई, 10 लोगों की मौत, सात घायल

पीलीभीत: उत्तर प्रेदश के पीलीभीत जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है| पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में 17 श्रद्धालुओं से भरी DCM अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के…

पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा: हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम पेड़ से टकराई, 10 लोगों की मौत, सात घायल
पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा: हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम पेड़ से टकराई, 10 लोगों की मौत, सात घायल | फ़ोटो: TVL News

पीलीभीत: उत्तर प्रेदश के पीलीभीत जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है|  पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में 17 श्रद्धालुओं से भरी DCM अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 10 की मौत हो गई। 7 लोग घायल हो गए। इसमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी श्रद्धालु हरिद्वार से गंगा-स्नान करके घर लौट रहे थे। 



हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है|जहां से 2 को बरेली रेफर किया गया है और अन्य का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है|  मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम ,एसपी जिला अस्पताल पहुंचे|



पीलीभीत DM पुलकित खरे ने बताया,''गजरौला थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 6 बजे एक हादसा हुआ। DCM में 17 लोग हरिद्वार से गोला लौट रहे थे जिसका एक्सीडेंट होने से मौके पर ही 10 लोगों की मृत्यु हो गई। घायल 7 लोगों में से 2 को बरेली रेफर किया गया है और अन्य का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है|



घटना गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मालामुड़ की है, जहां हरिद्वार से स्नान कर वापस लौट रहे 17 श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई| हादसे के दौरान 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया| जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है|



हादसे में एक ही परिवार के लालमन शुक्ला (63 वर्ष) पुत्र नंदलाल निवासी गोला, उनकी पत्नी सरला देवी  (60 वर्ष), बहु लक्ष्मी (28 वर्ष) पत्नी संजीव,  रचना (28 वर्ष ) पत्नी कृष्णपाल निवासी गोला, पोते हर्ष (16 वर्ष) पुत्र संजीव निवासी गोला, शुशांक (14 वर्ष) पुत्र श्यामसुंदर , आनंद (3 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल निवासी गोला, पोती खुशी (2 वर्ष) पुत्री संजीव और बेटा श्याम सुंदर (45 वर्ष) पुत्र लालमन की मौत हो गई। चालक दिलशाद (35) पुत्र आशिक निवासी गोला की मौत हो गई।



हादसे में शीलम शुक्ला (35) पत्नी श्यामसुंदर, संजीव शुक्ला (35) पुत्र लालमन शुक्ला, प्रशांत (17) पुत्र श्यामसुंदर, कृष्णपाल शुक्ला (33) पुत्र लालमन शुक्ला, पूनम देवी (42) पत्नी कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर), रिशु उर्फ यश त्रिवेदी (16) पुत्र कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर) और प्रवीण (17) पुत्र कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर) घायल है|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत की वाहन दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। CM ने ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उपचार कराने का निर्देश दिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।