कानपुर: थाना गोविंदनगर क्षेत्र में 23 अगस्त को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके पहले पुलिस वारदात में शामिल सात अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पकड़े गये अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस विधिक कारवाई कर रही है। अब वारदात में शामिल एक महिला की गिरफ्तारी शेष बची है।
घटनाक्रम के मुताबिक बीते अगस्त माह की 23 तारीख को थाना गोविंदनगर क्षेत्र में संजय वाल्मीकि की हत्या हो गई थी। मामले में मु0अ0सं0 435/2022 धारा 147/148/149/302/336/504/506/34 IPC 7 CLA Act पंजीकृत हुआ था। जिसमें परिजनों ने वारदात में 10 लोगों को नामजद किया था। जिसमें पुलिस पहले ही सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच में एक महिला अभियुक्त का भी नाम प्रकाश में आया था जिसकी तलाश जारी है।
सफाईकर्मी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
मंगलवार को पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान आशू बाल्मिकी पुत्र स्व0 राजू 2. आशीष पुत्र भोला 3. बाल अपचारी को दीप तिराहे से गिरफ्तार करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सफाईकर्मी की नृशंस हत्याकांड: पुलिस ने पांच और हत्यारोपी दबोचे
नाम पता अभियुक्त गण
1.आशू बाल्मिकी पुत्र स्व0 राजू निवासी – मकान नं0 358 कच्ची वस्ती गोविन्द नगर थाना गोविन्द नगर उम्र 23 वर्ष
2.आशीष पुत्र श्री भोला निवासी मकान नं0 360 कच्ची वस्ती थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर उम्र 19 वर्ष।
3.एक अन्य बाल अपचारी।