उन्नाव : उन्नाव जिले में थाना आसीवन क्षेत्रांतर्गत ग्राम ताजपुर में एक युवक को बरगलाकर समाधि दिलवाने वाले चार पुजारियों के विरुद्ध थाना आसीवन पर मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ताजपुर गांव निवासी शुभम गोस्वामी पुत्र विनीत गोस्वामी ने नवरात्रि में कुछ लोगों के कहने पर जमीन में गड्ढा खोदकर समाधि लेने लगा| घटना सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गड्ढे से बाहर निकाला| पुलिस इस मामले में चारों पुजारियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है|
पुजारियों ने नवरात्रि में मोटा चढ़ावा मिलने के लालच में शुभम गोस्वामी को भू-समाधि दिला दी। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी तो आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने युवक को समाधि वाले गड्ढे से बाहर निकाला। मामले में मुन्ना लाल पांडे, शिवकेश दीक्षित, सतीश उर्फ चंदन पांडे, प्रभा शंकर शुक्ला पर 307, 34 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बांगरमऊ क्षेत्राधिकारी ने कहा कि,''थाना आसीवन क्षेत्रांतर्गत ताजपुर गांव निवासी एक युवक तंत्र मंत्र में विश्वास रखता है, जो कुछ दिन पहले पुजारियों के सम्पर्क में आ गया था| पुजारियों ने युवक को कुछ ऐसा बरगलाया.समझाया की कि अगर तुम भू-समाधि ले लोगे तो तुम्हें सिद्धि प्राप्त हो जाएगी| इसके बाद पुजारियों ने नवरात्र से एक दिन पहले खेत में गड्ढा खोदकर युवक को बिठा दिया और फिर ऊपर से मिट्टी डाल दिया|
इस घटना की सूचना तुरंत आसीवन थाने पर पहुंची, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गड्ढे से सकुशल बाहर निकाल लिया गया| चार लोगों के खिलाफ समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है|