कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बवाल हो गया। कानपुर के बेकनगंज इलाके में आज यानी शुक्रवार को कथित तौर पर बाजार बंद को लेकर दो समुदायों के बीच भारी बवाल हो गया हैं| नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर प्रदर्शन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई है| दोनों पक्षों में पथराव हो गया हैं| फायरिंग की भी सूचना हैं
देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सभी कानपुर में उसके बाद भी शहर में भड़की हिंसा| पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की की गई विवादित टिप्पणी के बाद शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद नई सड़क पर प्रदर्शन के बाद जमकर बवाल हुआ।
पथराव कर कई गाड़ियां तोड़ दी गई पर फायरिंग के साथ बमबाजी भी हुई। पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर डीएम और संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और पैदल मार्च करते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया।
कानपुर सीपी विजय मीणाकानपुर सीपी विजय मीणा ने कहा कि,'' कथित तौर पर बाजार बंद को लेकर कानपुर में दो समुदायों के बीच झड़प के मद्देनजर 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है|
कानपुर में हुई पत्थरबाजी की घटना पर पुलिस आयुक्त विजय मीना ने कहा कि,''कुछ अराजक तत्वों ने एक जूलुस निकालने का प्रयास किया और उस दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई। यहां पर करीब 10 पुलिसकर्मी पहले से तैनात थे। घटना की सूचना मिलते हैं सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया| मीना ने कहा कि,''करीब 18 लोगों को हिरासत में लिया है और शेष अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हमने वीडियो और फोटोग्राफ से लोगों को चिन्हित किया है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी|
ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया,''कुछ लोगों ने दुकान बंद करने का प्रयास किया जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया जिसको लेकर टकराव और पत्थरबाजी की घटना हुई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया। मौके पर 12 कंपनी PAC को रवाना किया गया है|
प्रशांत कुमार ने बताया,''जिन भी लोगों ने उपद्रव किया है उनकी पहचान की जा रही है। हमने अब तक 18 लोगों को गिरफ़्तार किया है। उपद्रवियों के साथ षड्यंत्रकारियों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी संपत्तियों को जब्त या ध्वस्त किया जाएगा|
कानपुर बवाल पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि महामहिम राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नगर में रहते हुएपुलिस और खुफिया तंत्र की विफलता से भाजपा प्रवक्तानूपुर शर्मा द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान से, कानपुर में जो अशांति हुई है। उसके लिएभाजपा नेता को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कानपुर में हुए इस बवाल को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, 'भाजपा ने भीड़तंत्र के रूप में जो भस्मासुर पाले हैं, अब वे रंग दिखा रहे हैं। कितनी गंभीर बात है कि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सभी कानपुर में हैं, उसके बाद भी वहां हिंसा भड़क गई। यूपी में कानून का राज खत्म हो चुका है। आम जनता से अपील है कि कृपया शांति बनाएं रखें।'
कांग्रेस ने कहा कि, जिस शहर में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मौजूद हों, वहां पर दो गुटों में झड़प और हिंसा समझ से परे है। जनता को भाजपा की 'बांटो और राज करो' की यह साजिश समझनी चाहिए। आपसे अपील है कि किसी भी बात पर उग्र हुए बिना, हर हाल में शांति बनाए रखें।
कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सभी से शांति बनाएं रखने की अपील की है। चौधरी ने कहा कि,''कानपुर की घटना शर्मनाक है। जिस शहर में सीए, पीएम और राष्ट्रपति मौजूद हैं वहां ऐसी घटना प्रदेश की फेल कानून व्यवस्था को दर्शाता है।